scriptक्रिकेट संघ के चुनाव तो हो गए लेकिन नहीं बदले टीम चेहरे | Cricket Association elections were held but team faces did not change | Patrika News
चित्तौड़गढ़

क्रिकेट संघ के चुनाव तो हो गए लेकिन नहीं बदले टीम चेहरे

चित्तौैडग़ढ़ जिला क्रिकेट संघ के चुनाव शनिवार को यहां वार्षिक साधारण आमसभा की बैठक बुलाकर हो गए। चुनाव में सर्वसम्मति से अधिकतर पदों पर उन्हीं पदाधिकारियों को फिर से चुन लिया गया जो वर्तमान में भी कार्यरत है। चुनाव निर्वाचन अधिकारी टीएस मारवाह के निर्देशन में हुए। नवीन कार्यकारिणी के चुनाव वर्ष 2020 से 2024 तक के लिए हुए है।

चित्तौड़गढ़Jul 04, 2020 / 11:39 pm

Nilesh Kumar Kathed

क्रिकेट संघ के चुनाव तो हो गए लेकिन नहीं बदले टीम चेहरे

क्रिकेट संघ के चुनाव तो हो गए लेकिन नहीं बदले टीम चेहरे

चित्तौैडग़ढ़. जिला क्रिकेट संघ के चुनाव शनिवार को यहां वार्षिक साधारण आमसभा की बैठक बुलाकर हो गए। चुनाव में सर्वसम्मति से अधिकतर पदों पर उन्हीं पदाधिकारियों को फिर से चुन लिया गया जो वर्तमान में भी कार्यरत है। चुनाव निर्वाचन अधिकारी टीएस मारवाह के निर्देशन में हुए। नवीन कार्यकारिणी के चुनाव वर्ष 2020 से 2024 तक के लिए हुए है। चुनाव में सर्वसम्मति से जाकिर हुसैन को अध्यक्ष, शक्तिसिंह राठौड़ को सचिव, धर्मेन्द्र मूंदड़ा को कोषाध्यक्ष, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा एवं डॉ. मधुप बक्षी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान राजस्थान क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक के रूप में संयुक्त सचिव महेन्द्र नाहर, जिला खेल अधिकारी डेरिक जॉय पेट्र्रिक, आरसीए के सचिव महेन्द्र शर्मा, कलक्टर प्रतिनिधि एडीएम मुकेश कलाल आदि मौजूद थे। इससे पूर्व साधारण आमसभा की बैठक में अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने संघ द्वारा कराईगईगतिविधियों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र मूंदड़ा ने गत वर्ष के आय व्यय के लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सचिव शक्तिसिंह राठौड़ ने भी आरसीए तथा डीसीए की गतिविधियाों की जानकारी दी। इसके बाद हुए कार्यकारिणी चुनावों में ओम तोषनीवाल, सुरेन्द्रसिंह राठौड़, राजेन्द्रमालू व मोहम्मद हारून छीपा उपाध्यक्ष,प्रदीपसिंह शक्तावत, करणसिंह पंवार, अनिरूद्ध वत्स, महेन्द्रसिंह राठौड़ संयुक्त सचिव व जीवन कोदली को आयोजन सचिव चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो