scriptधाकड़ बने निर्विरोध जिला प्रमुख | Dhakad becomes unopposed district head | Patrika News
चित्तौड़गढ़

धाकड़ बने निर्विरोध जिला प्रमुख

चित्तौडग़ढ़. चित्तौडग़ढ़ जिला प्रमुख के पद पर बेगूं के पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र धाकड़ निर्विरोध निर्वाचित हुए है। सुरेश धाकड़ सुबह करीब सवा दस बजे सांसद सी.पी.जोशी, जिला चुनाव प्रभारी दामोदर अग्रवाल, रघु शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ. ताराचंद एवं भूपेन्द्र सिंी बडौली आदि के साथ अपना नामाकंन प्रस्तुत करने पहुंचे। उनके नामाकंन दाखिल करने के बाद कांग्रेस की ओर से जिला परिषद के वार्ड पांच से विजयी प्रत्याशी जीनल सुखवाल ने भी जिला प्रमुख के लिए अपना नामाकंन दाखिल कर दि

चित्तौड़गढ़Dec 10, 2020 / 11:04 pm

Avinash Chaturvedi

धाकड़ बने निर्विरोध जिला प्रमुख

धाकड़ बने निर्विरोध जिला प्रमुख

चित्तौडग़ढ़. चित्तौडग़ढ़ जिला प्रमुख के पद पर बेगूं के पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र धाकड़ निर्विरोध निर्वाचित हुए है। सुरेश धाकड़ सुबह करीब सवा दस बजे सांसद सी.पी.जोशी, जिला चुनाव प्रभारी दामोदर अग्रवाल, रघु शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ. ताराचंद एवं भूपेन्द्र सिंी बडौली आदि के साथ अपना नामाकंन प्रस्तुत करने पहुंचे। उनके नामाकंन दाखिल करने के बाद कांग्रेस की ओर से जिला परिषद के वार्ड पांच से विजयी प्रत्याशी जीनल सुखवाल ने भी जिला प्रमुख के लिए अपना नामाकंन दाखिल कर दिया। लेकिन दोपहर सवा बारह बजे उन्होंने अपना नामाकंन वापस ले लिया। जिससे सुरेश धाकड़ निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हो गए। इसके बाद दोपहर दो बजे जिला निर्वाचन अधिकारी के.के. शर्मा ने सुरेश धाकड़ को जिला प्रमुख निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं जिले में ९ पंचायत समितियों में भाजपा एवं दो में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित हुए है।
अब होगा विकास
जिला प्रमुख निर्वाचित होने के तुरंत बाद धाकड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता विकास होगी । अब तक जो भी जिले में विकास के काम चल रहे है उन्हें गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि काम करने वाले को पुरस्कार दिया जाएगा और जो काम नहीं करेगा वह परिणाम भुगतने को तैयार रहे। अपने खिलाफ पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता चुन्नी लाल धाकड़ की और से कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मिलकर हराने की कोशिश के जारी हो रहे ऑडियों के सवाल पर कहा कि जो जैसा करेगा उसे वैसा भुगतना होगा। वहीं सांसद ने कहा कि यह कांग्रेस की नीतियों की हार है। जनता ने एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताया है और हम उस विश्वास पर खरा उतरने पर कोशिश करेंगे। जिला चुनाव प्रभारी दामोदर अग्रवाल ने कहा कि यह जीत पार्टी के हर कार्यकर्ता की जीत हे। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ चुनाव में लगे और उसी का परिणाम है कि हमें सफलता मिली।
उपजिला प्रमुख व उपप्रधान का चुनाव आज
जिला प्रमुख एवं प्रधान चुनने के बाद अब शुक्रवार को उप जिला प्रमुख एवं उपप्रधान के लिए निर्वाचन पक्रिया होगी। उपजिला प्रमुख के लिए अब तक दो नामों की चर्चा है। इसमें भूपेन्द्र सिंह बडौली और डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट के नाम शामिल है। पार्टी सूत्रों के मुताबि उपजिला प्रमुख पर भाजपा भूपेन्द्र सिंह बडौली के नाम पर सहमति दे सकती है।
कालिका माता मंदिर में पर्ची से हुआ प्रधान का फैसला
चित्तौडग़ढ़ पंचायत समिति के प्रधान पद को लेकर भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी की माता लाड कंवर व रणजीत सिंह भाटी की पत्नी देवेन्द्र कंवर दावेदार थे। प्रधान पद को लेकर आपस में सुलह नहीं होने पर पर्ची निकालकर फैसला करने का निर्णय किया गया। बाद में नरपत सिंह भाटी व लक्ष्मण सिंह खोर के साथ भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी व रणजीत सिंह दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर में पर्ची निकालकर भाग्य का फैसला किया गया। पर्ची में देवेन्द्र कंवर भाटी का नाम आया। इसके बाद उन्हें प्रधान बनाने के लिए भंवरसिंह ने सहमति दे दी। इसके बाद सुबह सवा दस बजे देवेन्द्र कंवर अपने पति एवं धनेत सरपंच रणजीत सिंह भाटी के साथ पंचायत समिति पहुंची और अपना नामाकंन दाखिल किया। ग्यारह बजे तक कांग्रेस ने अपने किसी भी प्रत्याशी को देवेन्द्र कंवर के सामने नहीं उतारा। एइसके बाद दोपहर एक बजे उन्हें निर्विरोध प्रधान निर्वाचित कर दिया गया। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री करनल सिंह राठौड़, मीठूलाल जाट आदि भी साथ थे।
आराम बाग व कुंभलगढ़ में हुई भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी
जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्वाचित हुए भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कुंभलगढ़ व आराम बाग में की गई। जिला परिषद के पार्टी के निर्वाचित प्रत्याशियों को कुंभलगढ़ में रखा गया। जबकि पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्वाचित हुए भाजपा प्रत्याशियों को उदयपुर से अहमदाबाद मार्ग स्थित आराम बाग में रखा गया।
प्रधान देवेन्द्र कंवर बोली, किस्मत और आशीर्वाद पर था भरोसा
चित्तौडग़ढ़ पंचायत समिति की नव निर्वाचित प्रधान देवेन्द्र कंवर भाटी का कहना है कि कि चुनाव के दौरान वे जहां भी प्रचार करने गईं, वहां महिलाओं ने जो भी समस्याएं बताई, उनका समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। पूर्व में सरपंच रह चुकी देवेन्द्र कंवर ने प्रधान पद पर पहुंचने के सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें कहा कि उन्हें किस्मत पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि उनके ससुर ने उन्हें बड़े पद पर जाने का आशीर्वाद दिया था और इसी का परिणाम है कि उन्हें प्रधान बनने का मौका मिला है।
जिले में प्रमुख एवं प्रधान एक नजर में

जिला परिषद – चित्तौडग़ढ़
जिला प्रमुख – सुरेश धाकड़
पार्टी- भाजपा

पंचायत समिति- चित्तौडग़ढ़
प्रधान- देवेन्द्र कंवर
पार्टी – भाजपा

पंचायत समिति- निम्बाहेड़ा
प्रधान- बगदी राम धाकड़
पार्टी – भाजपा
पंचायत समिति-बेगूं
प्रधान- नारू भील
पार्टी – भाजपा

पंचायत समिति-भदेसर
प्रधान- सुशीला कंवर
पार्टी – भाजपा

पंचायत समिति-डूंगला
प्रधान- बगदी बाई
पार्टी – भाजपा

पंचायत समिति-बड़ीसादड़ी
प्रधान-नन्दलाल मेनारिया
पार्टी – भाजपा

पंचायत समिति-भैसरोडग़ढ़
प्रधान-आरती
पार्टी – भाजपा

पंचायत समिति-राशमी
प्रधान-दिनेश बुनकर
पार्टी – भाजपा
पंचायत समिति-भूपालसागर
प्रधान-हेमेन्द्र सिंह राणावत
पार्टी – भाजपा

पंचायत समिति-कपासन
प्रधान-भैरूलाल चौधरी
पार्टी – कांग्रेस

पंचायत समिति-गंगरार
प्रधान-लक्ष्मी कंवर
पार्टी – कांग्रेस

Home / Chittorgarh / धाकड़ बने निर्विरोध जिला प्रमुख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो