scriptमूत्र पिलाया, महिला के पकड़े पहना कर किया कुकृत्य – पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार | Drunk urine, misbehaved by holding woman - police arrest three women | Patrika News
चित्तौड़गढ़

मूत्र पिलाया, महिला के पकड़े पहना कर किया कुकृत्य – पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

उदयपुर के खेरोदा थाना क्षेत्र में मढिकपुर कालबेलिया बस्ती में सामाजिक निपटारा किए बिना महिला को नाते ले जाने पर कालबेलिया समाज के लोगों ने शनिवार रात महिला व युवक का नाथद्वारा के गुंजोल से अपहरण कर गांव लाकर रात भर बंधक बना दिया। रविवार दोपहर मारपीट कर दोनों के बाल काट डाले। युवक को सांकलों में बांध उसका मुंह काला किया। मूत्र पिलाते हुए महिला के कपड़े व जूतों की माला पहनाई। इतना ही नहीं जलती बीड़ी युवक के मुंह पर दागते हुए तथा उसके साथ कुकृत्य तक किया। गांव के बीचोंबीच हुए इस पूरे घटनाक्रम में म

चित्तौड़गढ़Oct 01, 2019 / 12:13 pm

jitender saran

मूत्र पिलाया, महिला के पकड़े पहना कर किया कुकृत्य - पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

मूत्र पिलाया, महिला के पकड़े पहना कर किया कुकृत्य – पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

चित्तौडग़ढ़
पुलिस ने गुंजोल नाथद्वारा हाल कपासन निवासी युवक की रिपोर्ट पर विक्रम, गिरधारी, प्रभू, कवजी, लिम्बा, कीका, पारू, अमरा, घासी, बब्बू, हुड़ी, कालकी सहित कई लोगों के खिलाफ मारपीट, अपहरण, कुकृत्य सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
किसी अन्य की पत्नी को ले गया था नाते
युवक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि तीन माह पहले वह गांव की एक महिला को नाते ले गया था। आरोपियों ने उस पर सामाजिक निपटारा नहीं होने दबाव बनाते हुए शनिवार रात को उसका व तथाकथित पत्नी का गुंजोल से अपहरण कर लिया। रातभर आरोपियों ने मारपीट कर पत्नी के जेवर छीन लिए और कई तरह की यातनाएं दी।
गांव के बीचों बीच पीटा
रविवार सुबह भी कई लोगों ने मारपीट की। दोपहर में वे गांव के बीचों बीच लाए। मूत्र पिलाते हुए कैंची से उसके बाल काटे। उसके बाद निर्वस्त्र करते हुए महिलाओं ने ही उसे स्त्री के कपड़े पहनाए। लोगों ने जूतों की माला पहना कर मुंह काला किया और जमकर मारपीट की। इसके बाद एक ने जलती बीड़ी से उसके मुंह पर दागा और उसके साथ कुकृत्य किया। मौके पर मौजूद लोगों ने छुड़वाने के बजाय उसके साथ मारपीट की। सांकल से बांधने के कारण वह भाग भी नहीं सका। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छुड़वाया।
इधर मामला दर्ज होने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए। खेरोदा थाना प्रभारी मानसिंह ने बताया कि पीडि़त व महिला को सुरक्षा मुहैया करवाते हुए गांव रवाना कर दिया। इस मामले में सोमवार को मढिक़पुर कालबेलिया बस्ती निवासी हुड़ी पत्नी लिम्बा, सका उर्फ सखा पत्नी रूपलाल व केनरा पत्नी सोहनलाल कालबेलिया को गिरफ्तार कर न्यायालय ने में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Home / Chittorgarh / मूत्र पिलाया, महिला के पकड़े पहना कर किया कुकृत्य – पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो