scriptसीपी से आधा भी खर्चा नहीं किया ईडवा ने | idawa expenses very low comprative bjp candidate joshi | Patrika News
चित्तौड़गढ़

सीपी से आधा भी खर्चा नहीं किया ईडवा ने

चित्तौडग़ढ़ लोकसभा चुनाव में चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र का चुनाव परिणाम २३ मई को आने पर ही पता चलेगा कि मतदाताओं ने जीत का सेहरा किसके सिर बांधा लेकिन प्रचार अभियान में खर्च करने में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश (सीपी) जोशी सबसे आगे रहे।

चित्तौड़गढ़May 18, 2019 / 11:22 pm

Nilesh Kumar Kathed

chittorgarh

सीपी से आधा भी खर्चा नहीं किया ईडवा ने


लोकसभा चुनाव खर्चे में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे
चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र
चित्तौडग़ढ़ लोकसभा चुनाव में चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र का चुनाव परिणाम 23 मई को आने पर ही पता चलेगा कि मतदाताओं ने जीत का सेहरा किसके सिर बांधा लेकिन प्रचार अभियान में खर्च करने में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश (सीपी) जोशी सबसे आगे रहे। जोशी के मुख्य प्रतिद्धंदी कांग्रेस प्रत्याशी गोपालसिंह शेखावत( ईडवा) ने प्रचार अभियान में आधा खर्चा भी नहीं बताया है। चुनाव लड़ रहे दस प्रत्याशियों में से सबसे कम 12 हजार 500 रुपए की राशि एसबीपी के प्रत्याशी मांगीलाल मीणा ने व्यय की। लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष खर्चे का लेखाजोखा पेश किया है। प्रचार अभियान समाप्त होने से एक दिन पहले 26 अप्रेल तक के पेश व्यय आंकड़ों के आधार पर भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने प्रचार अभियान में विभिन्न मदों पर कुल 39 लाख94 हजार 269 रुपए की राशि व्यय की है। चौकाने वाले आंकड़े कांग्रेस प्रत्याशी गोपालसिंह ईडवा के है,जिनका चुनाव प्रचार में इस अवधि तक कुल खर्च भाजपा प्रत्याशी की तुलना में आधे से भी कम16 लाख 79 हजार 541 रुपए रहा। भाजपा की तुलना में कांग्रेस प्रत्याशी के कम खर्च का एक मुख्य कारण प्रचार अभियान में राष्ट्र्रीय स्तर के किसी बड़े नेता की सभा नहीं होना भी रहा। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में २१ मई को चित्तौडग़ढ़ में इंदिरा गांधी स्टेडियम में जनसभा हुई थी। इस सभा में व उससे पूर्व माहौल बनाने के लिए जगह-जगह प्रचार में भी बड़ी राशि व्यय होना बताया गया। चुनाव प्रचार व्यय में भाजपा व कांग्रेस के बाद तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी डॉ. जगदीशचन्द्र शर्मा रहे जिन्होंने 6 लाख 64 हजार 924 रुपए व्यय होना बताया।
……………………
वसुंधरा व राठौड़ के लिए हेलिपेड बनाने पर ४६ हजार से अधिक का खर्चा
भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव व्यय विवरण में चित्तौडग़ढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व विधानसभा में प्रतिपक्ष के उप नेता राजेन्द्रसिंह राठौड़ के आगमन पर हेलिपेड के लिए २३४९९-२३४९९ रुपए का भुगतान करना दर्शाया है।
………….
मोदी के लिए माला ३०० की, स्मृति चिह्न डेढ़ हजार का
चित्तौडग़ढ़ में २१ अप्रेल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के दौरान उनकी पहनाई गई मेवाड़ी पगड़ी के लिए ३०० रुपए व्यय हुए। मोदी को भेंट स्मृति चिह्न पर १५०० रुपए की राशि व्यय करना बताया गया है। सभाओं में फूलमालाओं पर ६०० रुपए व्यय होना बताया गया।
………………….
क्या है प्रत्याशियों के व्यय संबंधी प्रावधान
चुनाव आयोग के प्रावधानों के अनुसार लोकसभा चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी अधिकतम ७० लाख रुपए की राशि व्यय कर सकते है। नामांकन पत्र भरने के साथ ही प्रत्याशी को निर्वाचन व्यय लेखे के रख-रखाव के लिए रजिस्टर संधारित करना होता है। व्यय राशि का लेखाजोखा तय प्रारूप में नियमित जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश करना होता है।

Home / Chittorgarh / सीपी से आधा भी खर्चा नहीं किया ईडवा ने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो