scriptKarva Chauth Special……सात वर्ष से पति की सेवा, पार्लर से जीवोकापार्जन | Karva Chauth Special ...... Husband's service for seven years, earning | Patrika News
चित्तौड़गढ़

Karva Chauth Special……सात वर्ष से पति की सेवा, पार्लर से जीवोकापार्जन

लंबी उम्र की कामना ही नहीं, सेवा के लिए भी किया समर्पितपति के असहाय हो जाने पर पत्नियों ने दी सेवा की मिसाल

चित्तौड़गढ़Oct 17, 2019 / 12:36 pm

Nilesh Kumar Kathed

Karva Chauth Special......सात वर्ष से पति की सेवा, पार्लर से जीवोकापार्जन

Karva Chauth Special……सात वर्ष से पति की सेवा, पार्लर से जीवोकापार्जन

चित्तौडग़ढ़. करवा चौथ पर पति की उम्र की लंबी कामना तो सभी सुहागिन करती है लेकिन कुछ ऐसी भी सुहागिन है जिन्होंने सुहाग की जिंदगी खतरे में आ जाने पर उनकी जिंदगी बचाने के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। उनकी सेवा में खुद को झोंक सुहाग पर्र्व करवा चौथ की भावना को साक्षात कर दिया। उन्होंने बता दिया कि पति की लंबी उम्र की कामना करने के साथ वे जरूरत होने पर उनकी भूमिका निभा परिवार की जिम्मेदारी भी निभा सकती है। पति के काम नहीं कर पाने की स्थिति में उनकी हर तरह से सेवा की।
चित्तौडग़ढ़ में कुंभानगर के करणीमाता खेड़ा क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय सीमा शर्मा सेवा की मिसाल है। करीब सात वर्ष पूर्व हिन्दुस्तान जिंक में काम करने वाले पति कृष्णगोपाल अचानक लकवाग्रस्त हुए तो अब तक वे बिस्तर से उठकर सामान्य जीवन नहीं जी पाए है। उस समय उनके पुत्र की उम्र मात्र एक वर्ष थी। करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना करने वाली सीमा ने स्वयं को उनकी सेवा में लगाने के साथ ब्यूटी पार्लर का संचालन कर घर खर्च चलाने की जिम्मेदारी भी उठाई। पति की सेवा के साथ सास-ससुर की सेवा भी कर रही है। सीमा ने शादी के बाद ब्यूटीपार्लर बंद कर दिया था लेेकिन पति के असहाय हो जाने पर फिर से पार्लर खोला। वो मानती है कि दु:ख में पति की सेवा सुहागिन महिला का फर्ज है जो निभाया। संकट में एक-दूसरे के काम आना और सेवा करना ही करवा चौथ का संदेश है।
चांद को अध्र्य अर्पित करने के बाद खोलेंगी व्रत
चित्तौडग़ढ़. पति की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना को लेकर सुहाग पर्व करवा चौथ गुरूवार को मनाया जाएगा। इसके लिए सुहागिनों ने तैयारियां पूरी कर ली है। नवविवाहित महिलाओं में पहले करवा चौथ पर्र्व को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। पति की दीर्घायु व सौभाग्य के लिए करवा चौथ पर व्रत रखने के बाद महिलाएं शाम को चांद को अध्र्य अर्पित करने के बाद छलनी से पहले चांद और फिर पति का चेहरा देख व्रत खोलेगी। पति अपनी पत्नी को पानी पिला एवं मिठाई खिलाकर व्रत पूरा करवाते है।
70 वर्ष बाद बना विशेष सुयोग
पंडित अरविन्द भट्ट के अनुसार ७० वर्ष बाद ऐसा अनोखा सुयोग बना है कि चन्द्रमा अपनी पत्नी रोहणी के संग उदित होंगे। चन्द्रोदय रात ८.३५ बजे होगा। भट्ट के अनुसार करवा चौथ पूजा के लिए शुभ मुर्हुत शाम ४.३६ से ६.०३ शुभवेला, शाम ६.०३ से ७.३६ तक अमृत वेला एवं शाम ७.३६ से रात ९.१० बजे तक चल वेला का रहेगा।

Home / Chittorgarh / Karva Chauth Special……सात वर्ष से पति की सेवा, पार्लर से जीवोकापार्जन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो