scriptहर-हर महादेव के जयकारों के साथ निकाली कावड़ यात्रा | Kavad yatra with Har Har Mahadev' | Patrika News
चित्तौड़गढ़

हर-हर महादेव के जयकारों के साथ निकाली कावड़ यात्रा

चित्तौडग़ढ़/ गंगरार. यहां से 2 किलोमीटर दूर दादिया गांव में मनसा पापहरण महादेव स्थित चित्र विचित्र की बावड़ी से सोमवार सुबह शिव भक्त मंडली एवं हिन्दू संगठनों की ओर से कावड यात्रा निकाली गई। कावडि़ए पूजा-अर्चना कर कावड में जलभर कर सारणेश्वर महादेव के लिए रवाना हुए।

चित्तौड़गढ़Aug 12, 2019 / 08:52 pm

Vijay

chittorgarh

हर-हर महादेव के जयकारों के साथ निकाली कावड़ यात्रा

चित्तौडग़ढ़/ गंगरार. यहां से 2 किलोमीटर दूर दादिया गांव में मनसा पापहरण महादेव स्थित चित्र विचित्र की बावड़ी से सोमवार सुबह शिव भक्त मंडली एवं हिन्दू संगठनों की ओर से कावड यात्रा निकाली गई। कावडि़ए पूजा-अर्चना कर कावड में जलभर कर सारणेश्वर महादेव के लिए रवाना हुए। कावड़ यात्रा में रंग बिरंगे एवं केसरिया वस्त्र पहने, माथे पर केसरिया पट्टी बांधे कावडि़ए डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। महिलाएं भी रंग बिरंगे परिधानों में सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाती चल रही थी।
कावड़ यात्रा गंगरार चौराहा, मोची मार्केट, अम्बेडकर सर्किल पुरबियों का मोहल्ला से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सारणेश्वेर महादेव मंदिर पहुंची व वहां जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान को स्वेच्छा से बंद रख कांवड़ यात्रा में भाग लिया। कावड़ यात्रा का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई। कावड़ यात्रा को देखने के लिए लोग छतों पर उमड़ पड़े। नगर में जगह-जगह केसरिया तोरणद्वार बनाए गए। चौराहों पर कई संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय एवं अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। अम्बेडकर सर्किल पर पूर्व विघायक सुरेश धाकड़, भाजपा जिला महामंत्री देवी सिह राणावत, प्रधान देवीलाल जाट, गंगरार मंडल अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, जिला प्रवक्ता उमेश त्रिपाठी, सरपंच संघ अध्यक्ष नारायण जाट, मंडपिया सरपंच अशोक जैन, साडास सरपंच संजय वैष्णव, उंडवा के पूर्व सरपंच चंद्रपाल सिंह चौहान समेत विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं ब्लॉक कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी मोनिष शर्मा, एडवोकेट कमलेश शर्मा, पंचायत समिति सदस्य पभुलाल सालवी, वार्ड पंच जगदीश गर्ग, नगर अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, चौगावंडी सरपंच रविंद्र सिंह राणावत आदि ने गुलाल एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखदेव जांगिड़, तहसीलदार ओमपाल सिंह चारण, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में विभिन्न थानों से पुलिस बल तैनात रहा।

Home / Chittorgarh / हर-हर महादेव के जयकारों के साथ निकाली कावड़ यात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो