scriptकिलन इंचार्ज का शव चित्तौड़ पहुंचा | Kilan incharge's body reached Chittor | Patrika News
चित्तौड़गढ़

किलन इंचार्ज का शव चित्तौड़ पहुंचा

उप नगरीय बस्ती चंदेरिया स्थित बिरला सीमेंट में तेरह दिन पूर्व ९८ डिग्री तापमान का कोल पाउडर गिरने से झुलसे १५ में से कई श्रमिकों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इधर फैक्ट्री के किलन इंचार्ज सुखवंतसिंह का शव भी शुक्रवार रात अहमदाबाद से चित्तौडग़ढ़ पहुंच गया।

चित्तौड़गढ़Oct 11, 2019 / 10:56 pm

jitender saran

किलन इंचार्ज का शव चित्तौड़ पहुंचा

किलन इंचार्ज का शव चित्तौड़ पहुंचा

चित्तौडग़ढ़
उप नगरीय बस्ती चंदेरिया स्थित बिरला सीमेंट में तेरह दिन पूर्व ९८ डिग्री तापमान का कोल पाउडर गिरने से झुलसे १५ में से कई श्रमिकों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इधर फैक्ट्री के किलन इंचार्ज सुखवंतसिंह का शव भी शुक्रवार रात अहमदाबाद से चित्तौडग़ढ़ पहुंच गया। फैक्ट्री में हुई इस दुखांतिका में खेला जालन्दर निवासी सुखवंतसिंह (५६) पुत्र बलदेवसिंह जाट गंभीर रूप से झुलस गए थे और पिछले कई दिनों से अहमदाबाद के अपोला अस्पताल में वेंटीलेटर पर थे। गुरूवार रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। गुजरात पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर शुक्रवार रात चित्तौडग़ढ़ पहुंच गए। दो श्रमिक अब भी वेंटीलेटर पर हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले में अब तक बिरला सीमेंट के दो अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शेष आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो