scriptआशा सहयोगिनियों की बल्ले-बल्ले…आंगनबाड़ी केन्द्रों को लेकर आया ये नया अपडेट | Mini Anganwadi centers will be upgraded to become Anganwadi centres in chittorgarh | Patrika News
चित्तौड़गढ़

आशा सहयोगिनियों की बल्ले-बल्ले…आंगनबाड़ी केन्द्रों को लेकर आया ये नया अपडेट

लम्बे इंतजार के बाद अब जिलेभर के मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमोन्नत होकर आंगनबाड़ी केन्द्र बन जाएंगे।

चित्तौड़गढ़Mar 23, 2024 / 03:28 pm

Supriya Rani

anganwadi_centers.jpg

चित्तौड़गढ़. लम्बे इंतजार के बाद अब जिलेभर के मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमोन्नत होकर आंगनबाड़ी केन्द्र बन जाएंगे। सरकार ने प्रदेशभर के मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को क्रमोन्नत किया है। इनमें चित्तौडग़ढ़ के 354 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र भी शामिल हैं। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 10 मई 2023 को अवगत करवाया गया था कि राज्य सरकार अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करने के लिए सहमति देगी तो राज्य में संचालित मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को आंगनबाडी केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। पिछले दिनों सरकार से स्वीकृति के मिलने के बाद चित्तौडग़ढ़ जिले के 354 समेत प्रदेश के 6204 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्रों में क्रमोन्नत किया गया है।

 

 

 

मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों के क्रमोन्नत होने से इन केन्द्रों की सुविधाएं बढ़ेंगी। कार्यकर्ता के साथ सहायिका व आशा सहयोगिनी केन्द्रों को मिलेंगी। विभाग के अनुसार इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, कुपोषित बच्चों पर नजर बढ़ेगी।

 

 

 

 

आंगनबाड़ी केन्द्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में 15 दिन के भीतर संचालित करना होगा। सहायिका आदि का चयन करना होगा। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ही सीधे कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त किया जाएगा। नियमानुसार सहायिका पद की भर्ती होगी। मिनी आंगनबाडी केन्द्रों के क्रमोन्नति के मामले में किसी भी प्रकार के संदेह होने पर उपनिदेशक निदेशालय को 7 दिन में अवगत करवाएंगे।

 

 

 

 

 

चित्तौड़गढ़ – 354

भीलवाड़ा – 251

प्रतापगढ़ – 139

राजसमन्द – 110

उदयपुर – 370

 

 

 

Home / Chittorgarh / आशा सहयोगिनियों की बल्ले-बल्ले…आंगनबाड़ी केन्द्रों को लेकर आया ये नया अपडेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो