scriptसरकार भूले नहीं, भाजपा कार्यकर्ता जानते जेल भरना | not forget govt bjp worker know how full jail | Patrika News
चित्तौड़गढ़

सरकार भूले नहीं, भाजपा कार्यकर्ता जानते जेल भरना

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी के अनुसार राज्य की कांग्रेस सरकार को ८ फरवरी को पता चल जाएगा कि भाजपा कार्यकर्ता जेल भरना जानते है

चित्तौड़गढ़Feb 04, 2019 / 11:48 pm

Nilesh Kumar Kathed

chittorgarh

सरकार भूले नहीं, भाजपा कार्यकर्ता जानते जेल भरना


चित्तौडग़ढ़. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी के अनुसार राज्य की कांग्रेस सरकार को ८ फरवरी को पता चल जाएगा कि भाजपा कार्यकर्ता जेल भरना जानते है। चतुर्वेदी लोकसभा चुुनाव तैयारी के लिए चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक हजार पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गिरफ्तारी देने का लक्ष्य तय किया गया है। चित्तौडग़ढ़ जिलों के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता चित्तौड़ जिला मुख्यालय पर गिरफ्तारी देंगे। इसमें निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में शामिल छोटीसादड़ी उपखण्ड के कार्यकर्ता प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर गिर$फ्तारी देंगे। चतुर्वेदी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की सरकार फिर बनने का दावा करते हुए कहा कि चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे और पार्टी की नीतियों को आधार बनाकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में चुनाव घोषण पत्र में दस दिन में किसानों के कर्जे सम्पूर्ण माफ करने का वादा करके सत्ता में आने वाली सरकार अब वादाखिलाफी पर उतर आई है। किसानों के पूरे कर्जे माफ करना तो दूर दो लाख रुपए तक जो कर्जे माफ किए उनके लिए भी राशि का जुगाड़ नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि किस बेरोजगार युवाओं को भी ३५०० रुपए भत्ते का वादा किया गया था लेकिन अब युवकों को तीन हजार रुपए भत्ता देने की ही घोषणा की गई है।
शिक्षा मंत्री कर रहे प्रताप की वीरता का अपमान
पूर्व मंत्री चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री का महाराणा प्रताप महान है या अकबर महान है इसकी जांच के लिए समिति गठित करने की बात कहना उन महापुरुषों का अपमान करना है जिन्होंने देश समाज के लिए अपना स्र्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि चित्तौडग़ढ़ की धरती मान सम्मान त्याग और समर्पण के भूमि है।
बैठक में प्रत्याशी के नाम पर चर्चा नहीं
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चतुर्वेदी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव तैयारी पर चर्चा हुंई लेकिन प्रत्याशियों के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई। पार्टी संगठन जिसे भी प्रत्याशी बनाएगा उसे सभी मिलकर जीताएंगे। चतुर्वेदी ने गत लोकसभा चुनाव की तुलना में दो माह पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में जीत का अंतर बहुत कम रहे जाने पर सीधे जवाब से बचते हुए यहीं कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी पहले से भी अधिक मतों से जीत हासिल करेगी। इस मौके पर सांसद सीपी जोशी, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडऱी भी मौजूद थे।

Home / Chittorgarh / सरकार भूले नहीं, भाजपा कार्यकर्ता जानते जेल भरना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो