scriptबाइक पर अफीम तस्करी करते एक गिरफ्तार, 15 किलो अफीम बरामद | One arrested while smuggling opium on bike, 15 kg of opium recovered | Patrika News
चित्तौड़गढ़

बाइक पर अफीम तस्करी करते एक गिरफ्तार, 15 किलो अफीम बरामद

मध्यप्रदेश की सिंगोली थाना पुलिस निम्बाहेड़ा क्षेत्र के एक युवक को बाइक पर अफीम तस्करी करते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 किलो अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की कीमत करीब बाईस लाख रूपए बताई जा रही है।

चित्तौड़गढ़Oct 13, 2019 / 08:38 pm

jitender saran

बाइक पर अफीम तस्करी करते एक गिरफ्तार, 15 किलो अफीम बरामद

बाइक पर अफीम तस्करी करते एक गिरफ्तार, 15 किलो अफीम बरामद,बाइक पर अफीम तस्करी करते एक गिरफ्तार, 15 किलो अफीम बरामद,बाइक पर अफीम तस्करी करते एक गिरफ्तार, 15 किलो अफीम बरामद,बाइक पर अफीम तस्करी करते एक गिरफ्तार, 15 किलो अफीम बरामद,बाइक पर अफीम तस्करी करते एक गिरफ्तार, 15 किलो अफीम बरामद

चित्तौडग़ढ़ सिंगोली थाना पुलिस के अनुसार मुखबीर की सूचना पर बारह बीघा चौराहा ग्राम सुजानपुरा क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक रूकवाकर चालक से पूछताछ की तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास बैग में रखी अफीम पाई गई, जिसका तोल करवाने पर पन्द्रह किलो हुआ। इसकी कीमत करीब २२.५० लाख रूपए होना बताई जा रही है। पुलिस ने अफीम व बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पुलिस पूछताछ में खुद को चित्तौडग़ढ़ जिले में निम्बाहेड़ा सदर थानान्तर्गत अमरपुरा निवासी रामकिशोर (४२) पुत्र रामगोपाल जाट होना बताया। आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह यह अफीम कहां से लाया था और इसकी सप्लाई कहां और किसको की जानी थी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक शिवराजसिंह, चन्द्रप्रकाश सांखला, तेजकरण जोशी, विजेश कुमावत, विनय पाराशर, लक्ष्मणसिंह व रामपंगत शामिल थे।

Home / Chittorgarh / बाइक पर अफीम तस्करी करते एक गिरफ्तार, 15 किलो अफीम बरामद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो