scriptदिन चढऩे के साथ लंबी होती गई कतारें | Queues get longer as the day goes on | Patrika News
चित्तौड़गढ़

दिन चढऩे के साथ लंबी होती गई कतारें

चित्तौडग़ढ़, निम्बाहेड़ा व रावतभाटा में मतदान जारीदोपहर एक बजे तक चित्तौडग़ढ़ में 41.46, रावतभाटा में 40.32 एवं निम्बाहेड़ा में 48.01 प्रतिशत मतदान

चित्तौड़गढ़Nov 16, 2019 / 03:17 pm

Nilesh Kumar Kathed

दिन चढऩे के साथ लंबी होती गई कतारें

दिन चढऩे के साथ लंबी होती गई कतारें


चित्तौैडग़ढ़. चित्तौडग़ढ़ नगर परिषद, निम्बाहेड़ा व रावतभाटा नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक चित्तौडग़ढ़ में 41.46, रावतभाटा में 40.32 एवं निम्बाहेड़ा में 48.01 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सुबह ७ बजे मतदान शुरू होने के समय अंधेरा छाया होने से मतदान की गति अपेक्षाकृत धीमी रही लेकिन आठ बजे मतदाताओं की संख्या बढऩे लगी। दिन चढऩे के साथ ही मतदान केन्द्रों पर वोटर की कतार भी लंबी होती गई। शाम ५ बजे तक मतदान होगा। मतगणना १९ नवंबर को संबधित उपखण्ड मुख्यालयों पर होगी। महिलाएं व युवा भी शहर की सरकार चुनने के लिए भागीदार बनने को उत्साहित दिखे। मतदान केन्द्रों से कुछ मीटर दूर भी पुलिस की रोकाटोकी के बावजूद प्रत्याशी हाथ जोड़ वोटर की मनुहार करने से नहीं चूकते रहे। सुबह मतदान शुरू होने से पहले प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मोक पोल हुआ। बिना वीवीपेट ईवीएम मशीन से मत डाले जा रहे है। चित्तौैडग़ढ़ शहर के ६० वार्डो में से तीन दर्जन से अधिक वार्डो में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों में सीधी टक्कर है। कई संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंन्ध किए गए थे। सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही।

शतायु पार भी पहुंचे मतदान केन्द्र
नगर परिषद चुनाव में मतदान करने के लिए हर उम्र-वर्ग के लोग कतारों में दिखे। शतायु पार महिलाएं भी मतदान करने का कर्तव्य निभाने से पीछे नहीं रही। चन्देरिया वार्ड-२ क्षेत्र में ११६ वर्ष की जन्नत बेगम को उसके परिजन मतदान कराने के लिए बूथ तक लाए। इसी तरह गांधीनगर क्षेत्र में वार्ड ३७ में १०७ वर्ष की रूक्मणदेवी सोनी को परिजन मतदान कराने के लिए लेकर आए।

जनप्रतिनिधियों ने किया मतदान
लोगों से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील कर रहे जनप्रतिनिधि भी मतदान करने के लिए पहुंंचे। मधुवन क्षेत्र के सामुदायिक भवन स्थित मतदान केन्द्र पर सांसद सीपी जोशी ने पत्नी ज्योत्सना व विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने पत्नी सुशीलाकंवर के साथ पहुंचकर मतदान किया। पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत व नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने भी मतदान किया।

जमा नहीं होने दिया मतदान केन्द्र के बाहर
सुुबह कई मतदान केन्द्रों के बाहर भीड़ जमा हो रही थी तो पुलिस उन्हें हटाती रही। मनाही के बावजूद कई प्रत्याशी भी मतदान केन्द्र के निकट पहुंच वोटर से सम्पर्क करने का प्रयास करते दिखे। मतदान केन्द्रों से कुछ दूरी पर पार्टी प्रत्याशियों के बूथों पर भी भीड़ दिखी।

निर्दलीय भी दिखे उत्साहित
भाजपा व कांग्रेस की कड़ी टक्कर के बीच कुछ वार्र्डो में निर्दलीय प्रत्याशी भी पूरे दमखम से चुनाव लड़ते दिखे। निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक भी जीत के दावे करते दिखे। ऐसे वार्डो में निर्दलीयों ने संघर्ष त्रिकोणीय बना दिया है।

दिव्यांगों में दिखा मतदान का उत्साह
दिव्यांगों ने भी मतदान के लिए उत्साह दिखाया। मतदान केन्द्रों पर रेंप के साथ दिव्यांगों के व्हील चेयर का भी प्रबन्ध किया गया था। हालांकि कुछ मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर समय पर उपलब्ध नहीं हो पाने से दिव्यांग परेशान भी दिखे।

Home / Chittorgarh / दिन चढऩे के साथ लंबी होती गई कतारें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो