scriptदो बड़े नेताओं से भाजपा में हड़कम्प | Two big leaders stir in BJP | Patrika News
चित्तौड़गढ़

दो बड़े नेताओं से भाजपा में हड़कम्प

चित्तौडग़ढ़. भारतीय जनता पार्टी के दो बड़े नेताओं के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिला भाजपा में भी हड़कम्प मच गया है। ऐसे में कई नेताओं ने स्वयं को सेल्फ क्वारेंटीन कर लिया है। वहीं कई कार्यकर्ता तनाव में दिखाई देने लगे है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चित्तौडग़ढ़ सांसद सी.पी. जोशी मंगलवार रात को चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं बुधवार को भाजपा की जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी भी कोरोना संक्रमित हो गई। इसके बाद जिला भाजपा में हड़कम्प मच गया ह

चित्तौड़गढ़Oct 29, 2020 / 12:33 pm

Avinash Chaturvedi

दो बड़े नेताओं से भाजपा में हड़कम्प

दो बड़े नेताओं से भाजपा में हड़कम्प

चित्तौडग़ढ़. भारतीय जनता पार्टी के दो बड़े नेताओं के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिला भाजपा में भी हड़कम्प मच गया है। ऐसे में कई नेताओं ने स्वयं को सेल्फ क्वारेंटीन कर लिया है। वहीं कई कार्यकर्ता तनाव में दिखाई देने लगे है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चित्तौडग़ढ़ सांसद सी.पी. जोशी मंगलवार रात को चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं बुधवार को भाजपा की जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी भी कोरोना संक्रमित हो गई। इसके बाद जिला भाजपा में हड़कम्प मच गया है। गौरतलब है कि सोमवार को पंचायत चुनाव को लेकर चित्तौडग़ढ़ में हुई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में हुई थी। जिसमें सांसद सी.पी. जोशी, जिलाप्रभारी किरण माहेश्वरी, संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, डेयरी अध्यक्ष बद्री लाल जाट, विधायक चन्द्रभान सिंह, अर्जुन जीनगर, ललित ओस्तवाल सहित कई पदाधिकारी मंचासीन थे। ऐसे में दोनो बड़े नेताओं के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इन पदाधिरियों सहित बैठक में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं में एक बार फिर कोरोना संक्रमण को लेकर हड़कम्प मच गया है। सांसद जोशी के पॉजिटिव आते ही उनके प्रवक्ता एवं जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा ने स्वयं का क्वारींटीन कर इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी बुधवार सुबह जारी की थी। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष गौतम दक ने भी स्वयं को होम क्वारींटीन कर लिया। दक ने बुधवार को पंचायतचुनावों को लेकर हुई मंडलों की बैठक में भी भाग नहीं लिया है। दक ने बताया कि दोनों नेताओं के पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने स्वयं को होम क्वारींटीन कर लिया है। अभी एक दो दिन तक वे होम क्वारींटीन ही रहेंगे।

Home / Chittorgarh / दो बड़े नेताओं से भाजपा में हड़कम्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो