scriptसूची आने से पहले ही किसने घोषित कर दी नामांकन तिथि | who leader delcure his nomitaiton submit date before list announcment | Patrika News
चित्तौड़गढ़

सूची आने से पहले ही किसने घोषित कर दी नामांकन तिथि

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी भले अब तक जारी नहीं की हो,लेकिन टिकट तय मान नेता नामांकन की तिथियां भी तय करने लगे है।

चित्तौड़गढ़Nov 10, 2018 / 11:27 pm

Nilesh Kumar Kathed

chittorgarh

सूची आने से पहले ही किसने घोषित कर दी नामांकन तिथि


चित्तौडग़ढ. विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी भले अब तक जारी नहीं की हो,लेकिन टिकट तय मान नेता नामांकन की तिथियां भी तय करने लगे है। जिले में कांग्रेस या भाजपा प्रत्याशी के रूप में सबसे पहले नामांकन का कार्यक्रम नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी का तय हुआ है। नगरीय विकास मंत्री श्रीचन्द कृपलानी ने विधानसभा चुनाव की सोमवार को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले ही दिन नामांकन पत्र भरने की घोषणा कर दी है। कृपलानी समर्थकों का मानना है कि नामांकन पत्र पेश करने से पहले भाजपा की प्रथम सूची आ चुकी होगी जिसमें कृपलानी का नाम संभावित माना जा रहा है। माना जा रहा है कि शुभ मुर्हुत के चलते कृपलानी ने पहले ही दिन नामांकन पत्र भरना तय किया है। भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने बताया कि मंत्री कृपलानी निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में दोपहर सवा 12 बजे भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ अपना नामांकन प्रस्तुत करने के लिए परिणय रिसोर्ट से प्रस्थान करेंगे। कृपलानी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम चम्पालाल जीनगर के समक्ष अपनी उम्मीदवारी के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।
निम्बाहेड़ा से तीन बार विधायक रहे चुके $कृपलानी
कृपलानी विधानसभा चुनाव के लिए निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी क्षेत्र से पांचवी बार नामांकन पत्र पेश करेंगे। वे अब तक यहां से तीन बार विधायक निर्वाचित हो चुके है जबकि वर्ष १९९३ के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कृपलानी सबसे पहले वर्ष १९९० में निम्बाहेड़ा से विधायक निर्वाचित हुए थे। कृपलानी वर्ष २००८ में चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ चुके हे लेकिन उन्हें हार मिली थी।
…………………..
कृ़पलानी ने की धाकड़ पर हमले की निंदा
निम्बाहेड़ा. नगरीय विकास मंत्री श्रीचन्द कृपलानी ने भाजयुमो जिला मंत्री विनोद धाकड़ के साथ बुधवार को हुई मारपीट एवं अपहरण के मामले की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कराए गए चहुमुखी विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोगों के भाजपा से जुडऩे पर कांग्रेस की बौखलाहट इस तरह की घटनाओं से उजागर हो रही है। इधर, ग्राम पंचायत मुख्यालय कोटडी कलां में विभिन्न समाजों के कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मा्रैके पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश आंजना आदि शामिल थे।
………………….

Home / Chittorgarh / सूची आने से पहले ही किसने घोषित कर दी नामांकन तिथि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो