scriptकिसने कहा कि सबका साथ, सबका विकास ही भाजपा का मूलमंत्र | Who said that everyone's support, development of all is the prime mini | Patrika News
चित्तौड़गढ़

किसने कहा कि सबका साथ, सबका विकास ही भाजपा का मूलमंत्र

चित्तौडग़ढ़/ निम्बाहेड़ा. भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान से अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोडऩे के क्रम में रविवार को सदस्यता अभियान राजस्थान के सहप्रभारी एवं सांसद सीपी जोशी ने नगरपालिका क्षेत्र के बूथ संख्या 85,86 व 87 में सदस्यता पत्र भरकर नए सदस्य बनाए।

चित्तौड़गढ़Aug 18, 2019 / 10:08 pm

Vijay

chittorgarh

किसने कहा कि सबका साथ, सबका विकास ही भाजपा का मूलमंत्र

चित्तौडग़ढ़/ निम्बाहेड़ा. भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान से अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोडऩे के क्रम में रविवार को सदस्यता अभियान राजस्थान के सहप्रभारी एवं सांसद सीपी जोशी ने नगरपालिका क्षेत्र के बूथ संख्या 85,86 व 87 में सदस्यता पत्र भरकर नए सदस्य बनाए।
सांसद जोशी ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है इसीलिए आमजनो में भाजपा के प्रति लगातार विश्वास बढता जा रहा है। इसी विश्वास के बलबूते पर भाजपा को सर्वाधिक सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बडी पार्टी बनने का गौरव मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी जाती वर्गों को समान रूप से आगे बढने का मौका मिला है। सबका साथ सबका विकास ही भाजपा का मूलमंत्र है। उन्होंने कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केन्द्र प्रभारियों का आव्हान किया कि सदस्यता अभियान के इन तीन अंतिम दिनो में प्रत्येक बूथ पर लक्ष्य हासिल करने के लिए जुट जाएं। निम्बाहेड़ा विधानसभा के सदस्यता अभियान संयोजक व पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने सदस्यता अभियान की जानकारी का प्रतिवेदन रखा। पार्षद एवं बुथ संख्या 85 से 87 के अध्यक्ष राजेश लोट ने इन बूथों पर अब तक बनाए गए सदस्यों की जानकारियां प्रदान की।
सदस्यता अभियान के सहसंयोजक कमलेश बनवार ने बताया कि इस मौके पर सांसद जोशी सदस्यता अभियान के जिला संयोजक मिठठूलाल जाट, पूर्व विधायक नवलखा, रघु शर्मा, विनोद चपलोत आदि ने नगरपालिका के बूथ संख्या 93 व 94 पर अब तक सर्वाधिक 400 सदस्य बनाए जाने पर पूर्व पार्षद तरूणा गोखरू को सम्मानित किया। जिला मंत्री भूपेन्द्रसिंह बडोली, वीरेश चपलोत प्रदीप मोदी, गोपाल वैष्णव बडोली, महावीरसिंह गोखरू, रत्नेश छाजेड़, मोहिनी बोयत, फिरोज उर्फ बंटी, मोहसीन, परवेज व जैनेन्द्र बोयत सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो