scriptकवि सम्मेलन में कविताओं पर देर रात तक झूमे श्रोता | Poet listeners till late night on poets at poet conference | Patrika News

कवि सम्मेलन में कविताओं पर देर रात तक झूमे श्रोता

locationचुरूPublished: Sep 22, 2018 12:38:44 pm

Submitted by:

Rakesh gotam

दूधिया रोशनी, खचाखच भरा मुक्ताकांशी मंच और तालियों की गडग़ड़ाहट। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार रात को नेचर पार्क में देखने को मिला। अवसर था स्वामी गोपालदास मुक्ताकाशी मंच पर कवि सम्मेलन का।

churu kavi sammelan news

churu photo

चूरू.

दूधिया रोशनी, खचाखच भरा मुक्ताकांशी मंच और तालियों की गडग़ड़ाहट। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार रात को नेचर पार्क में देखने को मिला। अवसर था स्वामी गोपालदास मुक्ताकाशी मंच पर कवि सम्मेलन का। जहां कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया। नेचर पार्क के उद्घाटन के बाद हुए कवि सम्मेलन में आए देश के जाने माने कवियों ने अपनी रचनाएं पेश कर पार्क के लोकार्पण समारोह को यादगार बनाया। किसी ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की तो किसी ने हास्य कविताओं के माध्यम से लोगों को खूब गुदगुदाया। देर रात तक चले कवि सम्मेलन में शहर के लोग जमे रहे। अपने चिरपरिचित अंदाज में कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए हास्य कवि हरीश हिन्दूस्तानी ने कवियों का परिचय दिया। कवयित्री पूनम वर्मा, केसरदेव मारवाड़ी, विनीत चौहान ने देशभक्ति, हास्य, वीर रस व शृंगार रस की कविताएं प्रस्तुत कर आयोजन को परवान चढ़ाया। दर्शक दीर्धा में मौजूद श्रोताओं ने भी तालियों से कवियों की हौसलाफजाई की। संचालक हिन्दूस्तानी की रचना आग्यो राज लुगायां को… को श्रोताओं ने खूब सराहा। कवि कैलाश मंडेला ने अपनी रचनाओं के माध्यम से आमजन को जल बचाने का संदेश दिया। बॉलीवुड गायक सिराज खान ने भी गीतों की प्रस्तुतियों के दम पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। इस मौके पर पंचायत राज मंत्री राजेंद्र राठौड़, सभापति विजय शर्मा, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, अमजद तुगलक, दीनदयाल सैनी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।
भजनों की दी प्रस्तुति
लाडनूं. कस्बे स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में उत्तम तप पर भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जैन समाज की करीब 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गोरधन पहाडिय़ा, माया पहाडिय़ा की ओर से सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सोनम पाटनी, निर्मला पाटनी, विपुल जैन, मनफूल देवी, साक्षी सेठी, निष्ठा जैन आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। जैन समाज के मंत्री अनिल पहाडिय़ा ने बताया कि सुबह उत्तम त्याग धर्म के दिन श्री जी की पूजा अर्चना की गई। उत्तम त्याग धर्म के बारे में मुनि सम्बुद्ध सागर महाराज ने उसके महत्व पर प्रकाश डाला। सक्षमसागर महाराज ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन मेघा ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो