scriptमहिलाएं राजनीति में आगे आएं और बने शक्ति | BJP Womens Front meeting in rajgarh | Patrika News
चुरू

महिलाएं राजनीति में आगे आएं और बने शक्ति

बैरासरिया भवन में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा की जिला अध्यक्ष यशोदा माटोलिया ने की।

चुरूSep 21, 2017 / 11:46 am

Rakesh gotam

BJP Womens Front meeting in rajgarh

BJP Womens Front meeting in rajgarh

सादुलपुर. बैरासरिया भवन में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा की जिला अध्यक्ष यशोदा माटोलिया ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि पीलीबंगा की विधायक द्रौपती मेघवाल ने कहा कि राजनीति में महिलाओं को न केवल आगे आना होगा बल्कि उन्हें शक्ति बनाना होगा।
उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं पर चर्चा की। इस मौके पर प्रमोदरानी, मनीषा शांडिल्य, अनिता सोनी ने अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में माया सोनी, मंजू अग्रवाल, रुकसार बानो, आरती शर्मा, ललिता, मित्तल, नीरू शर्मा, सुषमा सुजानगढ़, ज्योती, प्रतिज्ञा शर्मा आदि उपस्थित थीं। पालिकाध्यक्ष जगदीश बैरासरिया, नगर अध्यक्ष छबिलचंद बैरासरिया ने विचार व्यक्त किए। संचालन सुलेखा ने किया।
तारानगर. भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संगम होटल में हुई। बैठक में मोर्चा की जिलाध्यक्ष यशोदा मटोलिया ने कहा कि महिलाएं राजनीति में भाग लें व समाज में अपने आप को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी महिला सदस्य घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। मोर्चा की जिला प्रभारी द्रोपती मेघवाल ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता सक्रिय होकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने बेटी बचाओं व बेटी पढाओं अभियान को सफल बनाने की भी अपील की। बैठक को मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मोनिका भोजक, राकेश जांगिड़, मो. तैयब, अजीत राठौड़, लीलाधर बागोरिया, जमरदीन तेली ने भी संबोधित किया। बैठक में सुनिता, अंजू शर्मा, कमला देवी, आरती देवी, अनिता सोनी, रंजू शर्मा, नंदकिशोर सोनी, सुरेन्द्र भोजक, सतीश जांगिड़ आदि मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मटोलिया व जिला प्रभारी मेघवाल का स्वागत भी किया।

बूथ विस्तार योजना की समीक्षा

चूरू. भाजपा शहर कार्यालय में शहर मंंडल अध्यक्ष धनराज सैनी की अध्यक्षता में बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा की गई। बूथ विस्तारक योजना में शहर के ६८ बूथों पर कार्य प्रगति रिपोर्टली गई। बैठक में बूथ विस्तारक राकेश ओझा, हरिराम चौपड़ा, बाबू इस्मायल, गिरधारीलाल जांगिड़, गोपीराम तंवर, सोहन सहारण को बूथों की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में शहर बूथ विस्तारक योजना के प्रभारी दौलत तंवर ने योजना की जानकारी दी। संचालन मंडल महामंत्री श्रीराम सैनी ने किया।

Home / Churu / महिलाएं राजनीति में आगे आएं और बने शक्ति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो