scriptमुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को बांधी राखी | Chief Minister Vasundhara Raje Raksha Bandhan minister Rajendra rathor | Patrika News
चुरू

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को बांधी राखी

जिले में रक्षा बंधन का पर्व रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के रक्षा सूत्र बांधे। मुंह मीठा कराया। बहनों ने बाइयों की कलाई में राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की।

चुरूAug 27, 2018 / 12:08 pm

Rakesh gotam

rajendra rathor news

rajendra rathor news

चूरू.

जिले में रक्षा बंधन का पर्व रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के रक्षा सूत्र बांधे। मुंह मीठा कराया। बहनों ने बाइयों की कलाई में राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की। इसी प्रकार जयपुर में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मुख्यमंत्री निवास पर पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रावणी कर्म भी किया गया। इंद्रमणि पार्क विकास समिति द्वारा रक्षाबंधन पर वृक्ष मित्रों को सुरक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों की रक्षा करने की शपथ ली। समिति के कोषाध्यक्ष बीएन राजोतिया, सोहन लाल कोकचा, चिरंजीलाल गहलोत आदि मौजूद थे।
शहीद की प्रतिमा को बांधी राखी

घांघू. गांव घांघू में शहीद राजेश फगेडिय़ा की प्रतिमा पर बहन अंजू फगेडिय़ा ने तिलक लगाकर राखी बांधी। उसने सीमा पर तैनात सैनिकों के सुरक्षित एवं लंबी आयु की कामना की। राजेश फगेडिय़ा 28 जनवरी 2011 को सियाचिन ग्लेशियर में ऑपरेशन मेघदूत के दौरान शहीद हो गए थे।

भाई को दिया हेलमेट
सांखू फोर्ट. रक्षाबंधन पर महिलाओं ने खीर, चूरमा के भोग लगाकर सुण जिमाए। गांव के जांगिड़ परिवार में प्रदीप जांगिड़ की बहन मंजू एवं प्रमिला ने भाई को राखी बांधकर सुरक्षा के लिए हेलमेट भेंट किया। साथ ही भाई से इसको बाइक चलाते समय हर समय हेलमेट पहनने का वचन लिया।
पुलिस कर्मियों को बांधे रक्षासूत्र

बीदासर. रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहिनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। वही घरों में शनिवार को माण्डे गए सूण की पूजा अर्चना की गई। वहीं पुलिस थाने में भाजपा महिला मोर्चा की बहिनों ने सीआई ईश्वरानन्द शर्मा व पुलिस स्टॅाफ के राखी व रक्षासूत्र बांधकर सुरक्षा का वचन लिया। महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शांति देवी बैगानी, उपाध्यक्ष सरिता सेन आदि मौजूद थीं। राजलदेसर. बहनों ने भाइयों के राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक हेमन्त शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व श्रीराम उमावि की छात्राओं ने पुलिस थाने में पहुंचकर एसएचओ मलकीयतसिंह व पुलिस के जवानों के रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की ।
सादुलपुर. बहनों ने शुभ-मुहूर्त में भाइयों का तिलकार्चन कर राखी बांधी एवं मुंह-मीठा करवाया। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर रक्षा का संकल्प लिया। बाजारों में दिनभर भीड़ उमड़ी रही। बस स्टैण्ड व मुख्य बाजार में भीड़-भाड़ रही। राजस्थान रोडवेज में भी महिलाओं की भीड़ देखी गई।
खिलाया मीठा दलिया

सादुलपुर. रक्षाबंधन पर मोक्षभूमि गोशाला में गायों को मीठा दलिया खिलाकर पूजा-अर्चना की गई एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई। विधायक मनोज न्यांगली ने कहा कि गाय की सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य कार्य नहीं है। संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष राधेश्याम डोकवेवाला ने गोसेवा के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। नंदकिशोर मरोदिया, गोशालाध्यक्ष मंगतूराम मोहता आदि ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

Home / Churu / मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को बांधी राखी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो