scriptचूरू में ७.५ डिग्री औंधे मुंह गिरा न्यूनतम पारा, 5 तक पहुंचा | Cold Weather: Minimum tempreture Fall Down To 6.5 Degree In Churu | Patrika News
चुरू

चूरू में ७.५ डिग्री औंधे मुंह गिरा न्यूनतम पारा, 5 तक पहुंचा

Cold Weather: दोपहर बारह बजे तक धुंध ( Dense Fogg ) छंट पाई। इससे पहले सुबह 11 बजे तक तो राजमार्गों पर चलने वाले वाहनों को भी लाइट जला कर चलना पड़ा।

चुरूDec 15, 2019 / 12:24 pm

Brijesh Singh

चूरू में ७.५ डिग्री औंधे मुंह गिरा न्यूनतम पारा, 5 तक पहुंचा

चूरू में ७.५ डिग्री औंधे मुंह गिरा न्यूनतम पारा, 5 तक पहुंचा

चूरू. मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक शनिवार को तीखी सर्दी ( Cold Weather ) का अहसास हुआ। धूप खिलने के बावजूद सर्दी लगी। इस कारण लोग गर्म कपड़ों ( Warm Cloth ) में लिपटे नजर आए। अल सुबह लोग अलाव तापकर सर्दीदूर भगाते नजर आए। इधर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में रविवार को कोहरा छाने ( fogg ) की पूरी संभावना है। इससे प्रभावित होने वाले जिले गंगानगर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ और नागौर है। सुजानगढ़ में इस सीजन की सबसे सर्द रात रही।

इधर चूरू में न्यूनतम पारे में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम पारे में ७.५ डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज ( Tempreture Fallen ) की गई है। मौसम विभाग के अनुसार चूरू का अधिकतम तापमान १७ और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को अधिकतम १३.३ और न्यूनतम तापमान १२.५ डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम पारा ३.५ डिग्री सैल्सियस बढा है।

तारानगर. क्षेत्र में शनिवार सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सर्दी का असर तेज रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव तापते व गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। दोपहर को धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत मिली। हालांकि चूरू और रतनगढ़ सहित आसपास के इलाकों में रविवार की सुबह धुंध में लिपटी रही। दोपहर बारह बजे तक धुंध ( dense fogg ) छंट पाई। इससे पहले सुबह 11 बजे तक तो राजमार्गों पर चलने वाले वाहनों को भी लाइट जला कर चलना पड़ा।

Home / Churu / चूरू में ७.५ डिग्री औंधे मुंह गिरा न्यूनतम पारा, 5 तक पहुंचा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो