चूरू

महिला ने अपनी दोस्त से कहा- अमीर लड़का है साथ चली जा, नहीं जाने पर युवक ने दलित विवाहिता से किया दुष्कर्म; फिर अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी

Churu Crime News: पीड़िता ने दर्ज मामले में बताया कि जिस घर में छुपा रखा था उसका मालिक भी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2025, 3:20 PM IST
rape news
प्रतीकात्मक तस्वीर

चूरू। जिले के एक थाना अंतर्गत एक दलित विवाहित महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर कर बेहोश कर गाड़ी में डालकर ले जाने तथा अश्लील वीडियो बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि उसके परिवार में एक शादी शुदा महिला है जो गांव में रहती है। उसका पति बकरियां चराकर हमारा जीवन यापन करता है। पीड़िता ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले महिला उसके घर आई और कहने लगी कि उसका एक दोस्त है, उसके पास खूब पैसा है, तुम्हें वहां भेज देती हूं, क्यूं भूख मर रही हो। पीड़िता ने वहां जाने से साफ मना कर दिया और कहा कि ऐसी बात दोबारा मत करना।

30 जनवरी 2025 को उक्त महिला ने पीड़िता को लकड़ियां उठाने के लिए गौशाला के आगे बुलाया। पीड़िता वहां गई तो पहले से वहां एक कार खड़ी थी जिसके पास एक लड़का भी खड़ा हुआ था। आरोपी महिला ने कहा कि युवक उसका दोस्त है। इसके साथ चली जाओ, शादी करके रहना जिस पर पीड़िता ने उसने साथ जाने से मना कर दिया।

वापस जाने लगी तो युवक ने उसे कोई पदार्थ सूंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी महिला और युवक ने उसे गाड़ी में डाल दिया। रात को करीब 11:30 बजे होश आया तो एक कमरे में बंद थी। उसने भागने का प्रयास किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म तथा मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

31 जनवरी को युवक उसे गांव माउंडा तहसील नीम का थाना ले गया जहां उसे डरा धमकाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने दर्ज मामले में बताया कि जिस घर में छुपा रखा था उसका मालिक भी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि मौका मिलने पर उसने अपने घर पर फोन किया जिसके बाद 3 फरवरी को परिजन उसे छुड़ाकर ले गए। घटना की जानकारी पति को दी। डर से मामला दर्ज नहीं करवाया था। लेकिन, अब मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
15 Feb 2025, 3:20 PM IST
Published on: