scriptगर्भावस्था के दौरान उस दरिंदे ने चूरू की महिला से की ऐसी हरकत, जिंदगी भर आंसू बहाने को हुई मजबूर | Doctors Negligence in during pregnant in churu | Patrika News

गर्भावस्था के दौरान उस दरिंदे ने चूरू की महिला से की ऐसी हरकत, जिंदगी भर आंसू बहाने को हुई मजबूर

locationचुरूPublished: Nov 15, 2017 02:08:58 pm

Submitted by:

vishwanath saini

परिजनों के मुताबिक ढाई साल पहले सुशीला का गर्भवती होने के बाद चूरू में उपचार चल रहा था।

churu
सरदारशहर (चूरू) जागरूकता के अभाव में आज भी लोग नीम हकीमों से उपचार करवा रहे हैं। कई मरीजों को इसका खमियाजा भी भुगतना पड़ता है। इन्ही नीम हकीमों के गलत उपचार की शिकार हुई वार्ड 40 की सुशीला ढाई साल से जिंदगी की जंग लड़ रही है। परिजन उसका उपचार कराते-कराते कर्ज में डूब चुके हैं लेकिन वह चल-फिर नहीं पा रही। परिजनों के मुताबिक ढाई साल पहले सुशीला का गर्भवती होने के बाद चूरू में उपचार चल रहा था।
महिला चिकित्सक ने दवा और इंजेक्शन लिखा था। पीडि़त महिला सरदारशहर आकर इंजेक्शन लगाने के लिए कस्बे के राजकीय अस्पताल गई। अस्पताल बंद हो जाने के कारण वह मोहल्ले में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर जाकर इंजेक्शन लगवाने के लिए पूछताछ की तो मेडिकल स्टोर के संचालक ने कहा कि वह इंजेक्शन लगा देगा।
व्यक्ति के इंजेक्शन लगाते ही महिला के एक पैर में दर्द शुरू हो गया तथा सुन्न हो गया। महिला ने व्यक्ति से शिकायत की तो उसने जवाब दिया कि थोड़ी देर बाद ठीक हो जाएगा। महिला किसी तरह घर पहुंची। दर्द बढऩे लगा तो फिर उससे फोन पर संपर्क किया तो जवाब मिला की बर्फ का सिकाव करो।
वह बर्फ का सिकाव करती रही लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। व्यक्ति से फिर संपर्क किया तो वह आकर चीरा लगाकर घाव में से मवाद निकाल दी। इसके बाद भी ठीक नहीं होने पर वह सरदारशहर व चूरू के चिकित्सकों को दिखाया।
ऑपरेशन के बाद भी नहीं हुआ सुधार
चूरू के राजकीय अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद भी कुछ खास सुधार नहीं हुआ। पीडि़त महिला सुशीला आंगन बाड़ी में आशा सहयोगिनी के पद पर कार्यरत है।
उन्होंने बताया कि झोलाछाप की वजह से वह ढाई साल से दर्द झेल रही है। घाव इतना बढ़ गया है वह चल भी नहीं सकती। दर्द के कारण रात को नींद नहीं आती। उसके दो बच्चे हंै। उसकी देखभाल नहीं हो रही है। पति गजानन्द घर का कार्य कर मजदूरी करने जाता है। उपचार के लिए रुपए तक नहीं हैं। वहीं संबंधित व्यक्ति का कहना है कि उसने इंजेक्शन लगाया था। उसके पास डी-फार्मेसी का लाइसेंस है। फिलहाल मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
उपचार की स्थिति
एक्स-रे 93
जांच 180
डायलिसिस 02

झोलाछाप डाक्टरों की पहचान कराकर सघन अभियान चलाकर उनके खिलाफ कारवाई की जाएगी। इसके लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखेंगे। पीडि़त व्यक्ति की ओर से कोई शिकायत मिलेगी तो जांच करवाएंगे। कागजात होंगे तो मरीज को भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिलवाया जाएगा।
मूलचन्द लूणिया, एसडीएम, सरदारशहर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो