scriptयहां गंदगी ने लोगों का जीना किया दुश्वार, मंत्री से लेकर अधिकारियों को कई बार कराया अवगत , नहीं हुआ समाधान | durty water problem in churu | Patrika News
चुरू

यहां गंदगी ने लोगों का जीना किया दुश्वार, मंत्री से लेकर अधिकारियों को कई बार कराया अवगत , नहीं हुआ समाधान

सबसे पुरानी व गंभीर समस्या गंदे पानी से भरी गैनाणी की है। बारिश का मौसम आते ही लोगों की टेंशन बढ़ जाती है।

चुरूMay 08, 2018 / 05:47 pm

vishwanath saini

durty water

चूरू. चांदनी चौक के लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। सबसे पुरानी व गंभीर समस्या गंदे पानी से भरी गैनाणी की है। बारिश का मौसम आते ही लोगों की टेंशन बढ़ जाती है। दूसरी समस्या सीवरेज की है। जो आए दिन जाम रहती है। गैनाणी की हालत ये है कि यहां से निकलना भी दूभर हो जाता है। बदबू ने भी लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। गंदगी के कारण बढ़े मच्छरों ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। मच्छरों के कारण गैनाणी के आस-पास के लोग बीमार पडऩे लगे हैं। समस्या गंभीर होने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चांदनी चौक में सीवर लाइन भी सुविधा की बजाय दुविधा बन गई है। लोगों ने बताया कि सीवरेज का लगभग छह-सात माह पूर्व कार्य शुरू हुआ था। यहां अधिकांश क्षेत्र में लाइन बिछी हुई है। लेकिन सीवरेज बार-बार जाम हो जाती है। इससे पानी सडक़ों पर आ जाता है।

 

-गैनाणी की समस्या यहां प्रमुख है। यह क्षेत्र के लिए नासूर बनी हुई है। मंत्री से लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत कराया हुआ है लेकिन निराकरण नहीं हुआ।
प्रमोद सैनी, क्षेत्रवासी


-सीवर लाइन का कार्य यहां ठीक तरीके से नहीं हुआ है। यह बार-बार जाम हो जाती है। चैम्बर सडक़ के स्तर के बराबर नहीं हैं। इन्हें ठीक किया जाए।
महेन्द्र सिंगोदिया, क्षेत्रवासी

 

 

Home / Churu / यहां गंदगी ने लोगों का जीना किया दुश्वार, मंत्री से लेकर अधिकारियों को कई बार कराया अवगत , नहीं हुआ समाधान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो