scriptकिसानों की हुंकार से हिला प्रशासन, छावनी बना कलक्टे्रेट, धारा 144 को तोड़ दो हजार किसान कलक्ट्रेट पहुंचे | Farmers protest on churu Collectorate | Patrika News
चुरू

किसानों की हुंकार से हिला प्रशासन, छावनी बना कलक्टे्रेट, धारा 144 को तोड़ दो हजार किसान कलक्ट्रेट पहुंचे

अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को किसानों ने प्रशासनिक कार्य ठप करने के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

चुरूSep 12, 2017 / 11:43 am

Rakesh gotam

Farmers protest on churu Collectorate

Farmers protest on churu Collectorate

चूरू. अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को किसानों ने प्रशासनिक कार्य ठप करने के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिले के विभिन्न गांवों से आए किसानों ने कलक्टे्रट के दोनों मुख्य गेटों का रास्ता रोक दिया और धरने पर बैठ गए। किसानों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुबह जल्दी ही सक्रिय हो गया। किसान कलक्ट्रेट में प्रवेश नहीं करें इसके लिए दोनों दरवाजों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कलक्टे्रट सर्किल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसानों के आक्रोश को देखते हुए जिले के पुलिस जवानों को जिला मुख्यालय बुलाया गया। किसान महासभा के प्रदेश महामंत्री छगनलाल चौधरी ने कहा कि इस बार किसान ऋण माफ व बीमा क्लेम लेकर रहेगा। महासभा प्रदेश कमेटी सदस्य एडवोकेट निर्मल प्रजापत ने कहा कि इस बार किसान बिना मांगे मनवाए धरने से नहीं उठेंगे। जिस देश में अनाज पैदा करने वाला किसान दुखी है तो वह देश किस तरह विकास करेगा। महासभा के उमराव सिंह ने कहा कि समय रहते सरकार ने किसानों की मांगें नहीं मानी तो किसान उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। सभा को इंद्रसिंह पूनिया, जगतसिंह पूनिया, मेदाराम, पूर्णाराम सरावग, चिमनाराम पांडर, हरीसिंह बेनीवाल, भगतसिंह पूनिया व भंवरलाल लेघा ने भी संबोधित किया। इधर किसान सोमवार सुबह से ही चूरू आना शुरू हो गए।

शहर में लगाई धारा 144

किसानों के पड़ाव को लेकर प्रशासन ने सोमवार सुबह शहर में धारा १४४ लगा दी। इसके चलते कलक्ट्रेट के आसपास के क्षेत्र में बेरीकेड लगाकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया।

एसपी के घर के सामने बैठे किसान

पड़ाव में भाग लेने आए किसानों को जब पुलिस प्रशासन ने धारा १४४ का हवाला देते हुए रोकने की कोशिश की तो आक्रोशित किसान पुलिस अधीक्षक के घर के सामने बैठ गए। जिनसे पुलिस ने समझाइश कर सभा स्थल भिजवाया।

दोनों गेटों पर किसान

प्रशासनिक कार्य ठप करने के उद्देश्य से आए किसान जिला कलक्ट्रेट के दोनों मुख्य दरवाजों पर बैठ गए। इसमें कलेक्ट्रेट के गेट नंबर एक पर चूरू तहसील के किसान व कोर्ट के सामने दूसरे गेट पर सरदारशहर के किसान बैठ गए।

अधिकारियों ने लिया स्थिति का जायजा

किसानों के धरना स्थल पर आने से पहले जिला कलक्टर ललित कुमार गुप्ता, एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम श्वेता कोचर, एएसपी केशरसिंह शेखावत, कोतवाली थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा, सदर थानाधिकारी रामविलास विश्नोई, भानीपुरा थानाधिकारी राजवीर सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर का जायजा लिया।

रास्ता जाम किया

दोपहर करीब ढाई बजे कलक्टे्रट के दूसरे गेट के सामने बैठे किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। किसानों ने कलक्ट्रेट के सामने वाले रास्तें को जाम कर दिया। सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए। सूचना मिलने पर एएसपी केशरसिंह शेखावत, सुजानगढ़ एएसपी योगेंद्र फौजदार, सरदारशहर तहसीलदार जय कोशिक आदि किसानों के धरना स्थल पहुुंचे। जहां एएसपी शेखावत ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की।

टे्रक उखाडऩे का प्रयास

दोपहर साढ़े तीन बजे महासभा के कुछ आक्रोशित किसानों ने कलक्टे्रट के सामने अग्रसेन नगर फाटक के पास देपालसर की ओर जाने वाली मालगाड़ी को रोक लिया। करीब 10 मिनट की समझाइश के बाद टे्रन को रवाना किया गया। इस दौरान रेलवे ट्रेक उखाडऩे का भी प्रयास किया।

महापड़ाव की झलकियां

– सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था संभाले बैठे पुलिस के जवान दोपहर तक सुस्ता गए। जिन्हें पुलिस प्रशासन ने दोपहर को केले मंगवाकर खिलाए।
– पड़ाव में आए किसानों के लिए धरना स्थल पर किसानों के नाश्ते के लिए चाय, पुड़ी व अचार की व्यवस्था की गई थी।
– कलक्ट्रेट में दूसरे गेट के सामने मोर्चा संभाले पुलिस के जवान सुबह जिस समय समोसा चाय का नाश्ता करते नजर आए। किसानों के प्रदर्शन शुरू करने पर नाश्ता बीच में
छोडऩा पड़ा।
– किसानों के आंदोलन को देखते हुए जिला कलक्टर सुबह नौ बजकर १३ मिनट पर ही अपने ऑफिस पहुंच गए।
– किसान सभा के पदाधिकारी बोले कि कलक्ट्रेट के पांच गेट हैं। हमें तो केवल तीन गेट की जानकारी थी।
– सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कलक्ट्रेट के सामने लगी चाय की थडिय़ों का हटा दिया।

Home / Churu / किसानों की हुंकार से हिला प्रशासन, छावनी बना कलक्टे्रेट, धारा 144 को तोड़ दो हजार किसान कलक्ट्रेट पहुंचे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो