30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेशन पर मिली खामियां, सुधार के निर्देश

उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल जोधपुर के डीआरएम गौतम अरोड़ा ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्पेशल ट्रेन से पहुंचे डीआरएम ने प्लेटफॉर्म पर खराब पड़े वाटर कूलर को हटाकर जनसहयोग से नया वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 21 Oct 2018, 1:07 PM IST

churu jodhpur drm visit news

स्टेशन पर मिली खामियां, सुधार के निर्देश

सुजानगढ़.

उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल जोधपुर के डीआरएम गौतम अरोड़ा ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्पेशल ट्रेन से पहुंचे डीआरएम ने प्लेटफॉर्म पर खराब पड़े वाटर कूलर को हटाकर जनसहयोग से नया वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आवासीय क्वार्टर, द्वितीय प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, अधीक्षक कार्यालय, विद्युत प्रणाली कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं व यात्री सुविधाओं में मिली खामियों को शीघ्र दूर करने के लिए कहा। स्टेशन अधीक्षक प्रहलाद मीना ने व्यवस्थाओं की जानकारियां दी। डीआरएम अरोड़ा ने अधीक्षक की बताई व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल भी किए। उन्होंने जहां भी कमी हो उस पर तुरंत काम करने को कहा। इस मौके पर किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन माहेश्वरी, यंग्स क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा, यातायात सेवा समिति के अध्यक्ष केसी बाड़ीवाल, किशन बोचीवाल, अरविंद सोनी, प्रकाश मायछ, विजयसिंह कोठारी, गिरधारी काबरा, विष्णु जोशी ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में जोधपुर-सराय रोहिल्ज्ला सुपर फास्ट ट्रेन हरिद्वार तक बढ़ाने, बीकानेर-डेगाना सवारी गाड़ी, जोधपुर-श्रीगंगानगर, बाड़मेर-हावड़ा, जोधपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलाने, प्लेटफॉर्म पर शैड विस्तार, बैंचों पर छाया व्यवस्था, आरओबी, आयूबी निर्माण आदि मांगों का उल्लेख किया। डीआरएम के साथ वरिष्ठ डीसीएम धीरामल सहित अन्य अधिकारी थे।

डीआरएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

लाडनूं. उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल जोधपुर के डीआरएम गौतम अरोड़ा शनिवार सुबह 11 बजे स्पेशल ट्रेन से लाडनूं पहुंचे। रूटीन निरीक्षण के लिए आए डीआरएम अरोड़ा ने स्टेशन अधीक्षक बनवारी शर्मा के साथ स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं व दस्तावेजों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। डीआरएम अरोड़ा ने अधीक्षक की बताई व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल भी किए। उन्होंने जहां भी कमी हो उस पर तुरंत काम करने को कहा।निरीक्षण दल में सीनियर डीसीएम धीरूमल, वाणिज्य निरीक्षक विजेंद्र तंवर, आरपीएफ के मनोज पूनिया, पीआरओ गोपाल शर्मा आदि शामिल थे। इस मौके पर लाडनूं हेल्पलाइन के कार्यकर्ता ललित सोनी, महेश व्यास, नरपत सिंह गौड़, महेंद्र सेठी आदि ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर आरक्षण की अतिरिक्त खिड़की, टीन शेड, कोच डिस्प्ले जैसी सुविधाएं शुरू करने की मांग की।