scriptगर्मी उगल रही आग, चूरू का तापमान 46.6 | Heat is on fire, Churu has temperature of 46.6 | Patrika News
चुरू

गर्मी उगल रही आग, चूरू का तापमान 46.6

जिले में नौ तपा की तपन का असर बरकरार है। शुक्रवार को गर्मी ने सुबह से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इस सीजन का सर्वाधिक तापमान आने से लोगों के पसीने छूट गए।

चुरूMay 29, 2021 / 01:13 pm

Madhusudan Sharma

गर्मी उगल रही आग, चूरू का तापमान 46.6

गर्मी उगल रही आग, चूरू का तापमान 46.6

चूरू. जिले में नौ तपा की तपन का असर बरकरार है। शुक्रवार को गर्मी ने सुबह से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इस सीजन का सर्वाधिक तापमान आने से लोगों के पसीने छूट गए। सड़कों पर पहले सही सन्नाटा पसरा हुआ है लेकिन गर्मी के कहर ने भी लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। लोग गर्मी से बचने के लिए कूलरों का सहारा ले रहे हैं लेकिन इसका असर भी गर्मी के आगे फीका ही नजर आ रहा है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया है। अब लोगों को बारिश की आस है। 24 मई के बाद लगातार तापमान में वृद्धि होती जा रही है। 24 से 27 मई तक की बात करें तो इन चार दिनों में तापमान 4.9 तक बढ़ गया। पिछले सात दिनों में अब तक का सर्वाधिक तापमान 27 मई को 44.4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
गर्मी से मामूली निजात
सुजानगढ़. अरब सागर में उठे तौकते चक्रवाती तूफान के बाद मौसम में बदलाव का दौर बना हुआ है। शुक्रवार को दोपहर तक उमस व गर्मी से लोग बेहाल रहे लेकिन शाम को आसमान में बादल छा गए व कुछ देर हल्की बारिश हुई। तेज हवाऐ व अंधड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
छापर. कस्बे में नौ तपा के चलते गर्मी से आमजन का हाल बेहाल है। शुक्रवार दोपहर मौसम में हुए बदलाव से हुई हल्की बूंदाबांदी से स्थानीय लोगों को गर्मी से थौड़ी राहत मिली। तेज अंधड़ के बाद बरसी राहत की बूंदों से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से थौड़ी राहत मिली। बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे।
एक नजर पिछले सात दिन के तापमान पर
दिनांक अधिकतम तापमान
20 मई 37.9
21 मई 40.7
22 मई 36.2
23 मई 35.5
24 मई 39.5
25 मई 42.0
26 मई 43.6
27 मई 44.4
28 मई 46.6

Home / Churu / गर्मी उगल रही आग, चूरू का तापमान 46.6

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो