scriptशिक्षा विभाग के ढांचे में बड़ा फेरबदल, दोनों डीडी कार्यालय समाप्त, दोनों डीईओ का कार्यभार कम किया | Major reshuffle in the education department, | Patrika News
चुरू

शिक्षा विभाग के ढांचे में बड़ा फेरबदल, दोनों डीडी कार्यालय समाप्त, दोनों डीईओ का कार्यभार कम किया

दोनों उप निदेशक कार्यालयों की जगह होगा एक संयुक्त निदेशक कार्यालय

चुरूAug 10, 2018 / 12:13 pm

Rakesh gotam

churu education news

churu education news

चूरू.

प्रारंभिक शिक्षा उन्नयन के लिए केंद्र सरकार ने शिक्षा विभाग के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा परिवर्तन किया है। केन्द्रीय मानव संसाधान विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा), सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) व शिक्षक शिक्षा (टीई) को एकीकृत कर ‘समग्र शिक्षा अभियान’ योजना लागू की है। अब प्राथमिक से लेकर राउमावि तक स्कूलों के समस्त कार्य एक ही छत के नीचे किए जाएंगे। ब्लॉक से लेकर संभाग स्तर तक प्रशासनिक ढांचे को बदला गया है। संभाग स्तर पर माध्यमिक व प्राथमिक उप निदेशक कार्यालय समाप्त कर संयुक्त निदेशक कार्यालय बना दिया गया है।
माध्यमिक व प्राथमिक डीईओ का कार्यभार कम करने के साथ कार्यालयों में बीईईओ के पद हटा दिए गए हैं। दोनों जिला शिक्षाधिकारी के ऊपर अब जिला स्तर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बैठेंगे। आठ जुलाई को आदेश जारी होने के बाद शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कर्मचारियो में असमंजस की स्थिति बन गई है। दिन भर यही चर्चाएं चल रहीं थी कौन कहां जाएगा कौन कहां बैठेगा। वर्तमान कार्यालयों के कर्मचारियों को नए सेटअप के अनुरूप समायोजित किया जाएगा। लेकिन जो कर्मचारी बच जाएंगे उन्हें अन्य स्थानों पर समायोजित किया जाएगा। उक्त आदेश विशिष्ट शासन सचिव अशफाक हुसैन की ओर से जारी किया गया है।
संभाग स्तरीय एकीकृत शिक्षा संकुल

अब राज्य के सभी नौ संभागों में संभाग स्तरीय शिक्षा संकुल स्थापित किए जाएंगे। इसमें एक संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा, दो अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, एक लेखाधिकारी, एक उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा), दो उप जिला शिक्षा अधिकारी संस्थापन होंगे। इनके अलावा 10 अन्य पदों पर 17 कार्मिकों तथा संविदा पर चार एमआईएस कार्मिक होंगे। ज्ञातव्य हो कि संभाग कार्यलयों में पहले दो उप निदेशक बैठते थे लेकिन अब वहां एक ही संयुक्त निदेशक बैठेगा। दोनों उपनिदेशक कार्यालय एक में ही मर्ज हो जाएंगे।
जिला स्तरीय एकीकृत शिक्षा संकुल

प्रदेश के 33 जिलों में अब मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान के अधीन जिला स्तरीय शिक्षा संकुल स्थापित किए जाएंगे। जिला स्तर पर अब चार कार्यालय संचालित होंगे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, डीईओ माध्यमिक, डीईओ प्राथमिक व अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय होगा। उक्त सभी कार्यालयों का प्रशानिक नियंत्रण मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के हाथ में होगा। प्रधानाचार्य डाइट भी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के नीचे काम करेंगे।
प्रथम कार्यालय : मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एंव पदेन जिला परियोजना समन्वयक होंगे जो उप निदेशक (डीडी) स्तर के अधिकारी होंगे। इसके अलावा एक सहायक निदेशक जो प्रधानाचार्य स्तर के होंगे। इन दो के अलावा नौ पदों पर 10 अन्य कार्मिकों का स्टाफ होगा तथा एक संविदा पर एमआईएस/मशीन कार्मिक लगाया जाएगा।
द्वितीय/तृतीय कार्यालय: जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक कार्यालय होंगे। दोनों डीईओ के पदों पर जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के कार्मिक लगाए जाएंगे। इनके अलावा प्रधानाचार्य स्तर के दो-दो अतिरिक्त जिला जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व प्रारंभिक होंगे। सात अन्य पदों सहित माध्यमिक में कुल 19 व प्राथमिक शिक्षा में 17 कार्मिकों का स्टाफ होगा। इसमें सात संविदा पर एमआईएस कार्मिक भी शामिल हैं।
चतुर्थ कार्यालय : जिला स्तर पर चौथा कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय होगा। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी स्तर का एक अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक होगा। प्रधानचार्य स्तर के दो सहायक परियोजना समन्वयक तथा व्याख्याता स्तर पर छह कार्यक्रम अधिकारी होंगे। इनके अलावा सात अन्य पदों पर 19 व पांच संविदा कर्मचारी होंगे।
ब्लॉक स्तरीय एकीकृत शिक्षा संकुल

प्रदेश के सभी 301 शिक्षा ब्लॉक के स्तर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पदेन बीआरसीएफ समग्र शिभा अभियान के अधीन ब्लॉक स्तरीय एकीकृत शिक्षा संकुल स्थापित किए जाएंगे। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी स्तर का एक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पदेन बीआरसीएफ का पद होगा। एक ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम का पद होगा। इसके अलावा एक अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय का पद होगा। इसके अलावा दो संदर्भ व्यक्तियों सहित कुल 18 का स्टाफ होगा। तीन संविदा पर एमआईएस कार्मिक होंगे।
”सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान लागू कर दिया है। संभाग स्तर तक पुराने सभी पदों को समाप्त कर दिया गया है। नए पद श्रृजित कर दिए गए हैं। जल्द ही इसकी क्रियान्विती की जाएगी।”
महेन्द्र चौधरी, उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, चूरू

Home / Churu / शिक्षा विभाग के ढांचे में बड़ा फेरबदल, दोनों डीडी कार्यालय समाप्त, दोनों डीईओ का कार्यभार कम किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो