ग्राम पंचायतों में होंगे 27.50 करोड़ के कार्य चूरू. सरकार के आखिरी दौर में कामकाज की गति और तेज कर दी गई है। फटाफट निविदाएं जारी करना और कार्य शुरू करवाने में सभी विभाग जुट गए हैं। इसी प्रकार पंचायत समिति चूरू में नरेगा के तहत 2752.9 लाख रुपए के कार्य करवाए जाएंगे। प्रधान ज्योति राठौड़ ने बताया कि गांवों का विकास उनका लक्ष्य है। अपने कार्यकाल में हर ग्राम पंचायत का विकास करेंगी। इसमें नरेगा के तहत खरंजा, सीसी इंटरलॉक सड़क, नालिया व नालों आदि का निर्माण कार्य किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक १६ कार्य घांघू ग्राम पंचायत व दूधवाखारा में १५ कार्य करवाए जाएंगे।