30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों की सभी प्रकार की परीक्षाओं को रद्द कर विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की मांग को लेकर मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय के आगे विरोध-प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Madhu Sudhan Sharma

•

Updated: 10 Jul 2020, 1:42 PM IST

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

तारानगर. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों की सभी प्रकार की परीक्षाओं को रद्द कर विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की मांग को लेकर मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय के आगे विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोरोना महामारी के बढते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं रद्द कर विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट करने का निर्णय लिया लेकिन हाल ही में यूजीसी ने गाईडलाईन जारी कर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित करने की बात कही है। जो विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से बिल्कुल भी सही नही है। विरोध-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने पीएम व सीएम के नाम महाविद्यालय के प्राचार्य व एसडीएम को ज्ञापन देकर यूजीसी की गाईडलाईन में सुधार कर सत्र 2019-20 के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा आयोजित किए अगली कक्षा में प्रमोट करने की मांग की। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष किशनलाल सिंवर, जयनारायण सहारण, सुरेन्द्र पूनिया, धनेश सैनी, संदीप दूत, शरीफ खान, प्रकाश खैरवा, अजय सांखला, नरेश निर्बाण, आदिल खान, नीरज आदि कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में शामिल थे।