scriptसेव के भाव में मिल रहे प्याज | Onions are available in the price of Apple | Patrika News
चुरू

सेव के भाव में मिल रहे प्याज

ज के दाम फिर आसमान पर है, बाजार में अब सेव के बराबर भाव में प्याज बिक रहे है। बीते 15-20 दिनों में ही सेव के दामो में 8 0 रुपए प्रतिकिलो की गिरावट आ गई है।

चुरूOct 11, 2019 / 12:39 pm

Madhusudan Sharma

सेव के भाव में मिल रहे प्याज

सेव के भाव में मिल रहे प्याज

सुजानगढ़. प्याज के दाम फिर आसमान पर है, बाजार में अब सेव के बराबर भाव में प्याज बिक रहे है। बीते 15-20 दिनों में ही सेव के दामो में 8 0 रुपए प्रतिकिलो की गिरावट आ गई है। पहले 120 रुपए प्रति किलो बिक रहा सेव अब 50 से 70 रुपए तक बिक रहा है। प्याज के भाव 30 से बढ़कर 50-6 0 रुपए प्रति किलो तक हो गए हंै। अमूमन सितम्बर ओर अक्टूबर में प्याज 15 से 20 रुपए किलो ओर सेव 6 0 से 8 0 रुपए किलो रहता है। इस साल प्याज ओर सेव के दाम का रूझान बिल्कुल अलग है। फल मंडी व्यापारियों ने बताया कि इस साल सेव की फसल के लिए मौसम अनूकुल रहा। शिमला में अच्छा उत्पादन हुआ। कश्मीर में अब हालात में बदलाव के बाद सेव की आवक बढ़ी है। शिमला से दिल्ली की मंडियो में सेव की आवक बढ़ी है। राजस्थान में भी माल खूब आ रहा है। प्रदेशभर में नासिक ओर गुजरात से प्याज की आपूर्ति होती है। इस साल इन दोनो राज्यो में भारी बारिश होने से प्याज की फसल को बहुत नुकसान हुआ है। इससे बाजार में प्याज की आपूर्ति घटी है। दिल्ली, राजस्थान के व्यापारियो ने कमी को देखते हुऐ प्याज का भण्डारण बढ़ा दिया। मांग के अनुसार प्याज की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे भावो में एकदम उछाल आ गया। फल व्यापारी टीकमचन्द सिंधी ने बताया कि एक बड़ी ट्रक 500 पेटी सेव आती है। एक पेटी में 15 किलो सेवा होती है। यहां पर अभी हिमाचल व कश्मीर का सेव आता है। पिछली साल सेव का दाम इस वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना ज्यादा था। लहसुन के भाव भी ज्यादा है। लहसुन थोक में 130 रुपए किलो बिक रहा है जबकि खुदरा में 170 से 18 0 रुपए किलो बिक रहा है।

ढाई रुपए किलो तक बिके थे प्याज
ढाई माह पहले शहर के चौराहो पर पिक-अपो में प्याज बेचे जा रहे थे। इसमें 125 रुपए से लेकर 150 रुपए में 30 किलो का कट्टा मिल रहा था। अब भाव इतने बढ़े है कि बिक्री कम हो गई है।

Home / Churu / सेव के भाव में मिल रहे प्याज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो