scriptचूहों ने बजा दिया सायरन, आधी रात को नींदों में दौड़े अफसर, प्रशासन में मच गया हडक़ंप | Rats Starts Security Alarm in Bank | Patrika News
चुरू

चूहों ने बजा दिया सायरन, आधी रात को नींदों में दौड़े अफसर, प्रशासन में मच गया हडक़ंप

www.patrika.com/rajasthan-news/

चुरूOct 24, 2018 / 12:03 pm

dinesh

rat in bank
चूरू। चूहों के उत्पात का एक माजरा चूरू के रतनगढ़ में देखने को मिला, जहां चूहों की हरकत के कारण आधी रात के बाद बैंक खोलना पड़ गया। नींदों में अफसर घर से बैंक की ओर दौड़ पड़े। पूरे पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। देर रात करीब एक बजे के बाद बैंक में सायरन बजा तो पुलिस दौड़ी और बैंक अफसरों को भी घर से बुला लिया। जांच करने पर सब कुछ सुरक्षित मिला।
मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई शाखा रतनगढ़ में देर रात करीब एक बजे अचानक तेजी से सायरन बज गया। आसपास के लोगों की नींद खुली और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। अचानक साइरन बजने से पुलिस व बैंक प्रबंधन की नींद खराब हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने कई जगह फोन करके मोबाइल नम्बर ढूंढे और बैंक प्रबंधक व कार्मिकों को बुलाया। रात्रि में ही ताले खुलवाए गए। अंदर जाने के बाद एक घंटे की मशक्कत के बावजूद समस्या समझ नहीं आई। सायरन बन्द करते ही कंप्यूटर आग लगने की चेतावनी देने लगा। कंप्यूटर बन्द करते ही सायरन वापस बजने लग जाए। इस उधेड़ बुन में एक घण्टा बीत गया। आख़िरकार थक कर मुख्य फ्यूज के तार ही निकाल दिए। बैंक अफसरों का कहना था कि चूहों के कारण कई बार इस तरह की समस्याएं सामने आती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो