scriptबुआ सास को हराकर संतोष मेघवाल बनी प्रधान | Santosh Meghwal became head after defeating aunt-in-law | Patrika News
चुरू

बुआ सास को हराकर संतोष मेघवाल बनी प्रधान

पंचायत समिति बीदासर के प्रधान पद के चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्वक स पन हुए। प्रधान पद भाजपा की संतोष मेघवाल चुनी गई। मेघवाल ने कांग्रेस की विमला देवी को एक वोट से पराजित किया।

चुरूDec 11, 2020 / 01:01 pm

Madhusudan Sharma

बुआ सास को हराकर संतोष मेघवाल बनी प्रधान

बुआ सास को हराकर संतोष मेघवाल बनी प्रधान

बीदासर. पंचायत समिति बीदासर के प्रधान पद के चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्वक स पन हुए। प्रधान पद भाजपा की संतोष मेघवाल चुनी गई। मेघवाल ने कांग्रेस की विमला देवी को एक वोट से पराजित किया। निर्वाचन अधिकारी श्योराम वर्मा के अनुसार भाजपा की संतोष को 12 तथा कांग्रेस की विमला देवी को 11 मत मिले। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी वर्मा ने प्रधान को जीत का प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई। भाजपा से चुनी गई प्रधान संतोष मेघवाल बीदासर पंचायत समिति की दूसरी बार लगातार प्रधान चुनी गई है। इस से पूर्व 2015 मे काग्रेस से प्रधान चुनी गई थी तथा इस चुनाव से पहले संतोष ने जयपुर जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुनाव मैदान मे उतर कर भाजपा से प्रधान चुनी गई। भाजपा की संतोष ने प्रधान चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रिश्ते में बुआ सास विमला देवी को एक मत से हराया।
बड़ी संख्या में जुटे लोग
प्रधान चुनाव के परिणामो को लेकर पंचायत समिति के बाहर दोपहर से भीड़ लगनी शुरू हो गई। जो परिणाम आने तक बड़ी सं या में लोग परिणामों का इंतजार करते रहे। ज्योंही परिणाम मे प्रधान संतोष मेघवाल को निर्वाचित घोषित किया गया तो बाहर भीड़ ने जीत की खुशी में लोगों ने भाजपा जिन्दाबाद नारे लगाए। निर्वाचित प्रधान संतोष को समर्थको ने स्वागत किया।

Home / Churu / बुआ सास को हराकर संतोष मेघवाल बनी प्रधान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो