scriptचेन चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार | Two women stealing chains arrested | Patrika News
चुरू

चेन चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने करीब ग्यारह दिन पहले टैक्सी में सवार महिलाओं की चेन तोडऩे वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

चुरूOct 17, 2019 / 10:00 pm

Madhusudan Sharma

चेन चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

चेन चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

चूरू. कोतवाली पुलिस ने करीब ग्यारह दिन पहले टैक्सी में सवार महिलाओं की चेन तोडऩे वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक करीब ग्यारह दिन पहले धोबी चौराहे से दो महिलाएं टैक्सी में सवार होकर आ रही थी। रास्ते में कुछ महिलाएं भी उनके साथ बैठ गई। टैक्सी जाने के बाद पीडि़ताओं को गले से सोने की चेन टूटने का पता चला। इस पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया। जांच में सीसीटीवी फुटेज में महिलाओं के साथ बैठ हुई दिखाई दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र फौजदार व सीओ सिटी सुखविन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। फुटेज के आधार पर लूणकरणसर, बीकानेर निवासी मुन्नी बावरी व सुनीता बावरी से पूछताछ करने पर दोनों ने वारदात कबूली है। कोतवाल नरेश गेरा ने आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी से अन्य वारदातों के खुलासेे की संभावना जाहिर की है।

पिछले कुछ समय से सक्रिय है महिलाएं
जिला मुख्यालय पर पिछले कुछ समय से चेन तोडऩे वाली महिलाओं का समूह शहर में सक्रिय है। इनको संदिग्ध स्थिति में शहर में विभिन्न स्थानों खासकर बैंक व किताबों की दुकानों के आस-पास घूमते देखा गया है। इन महिलाओं ने चेन तोडऩे की कई वारदातों को भी अंजाम दिया है। अब पुलिस इनसे पूछताछ करेगी। इससे शहर की वारदातों का खुलासा होने की भी पूरा संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो