स्टेशन सड़क मार्ग पर घंटाघर से अशोक स्तम्भ के मध्य मंगलवार रात तापडिय़ों की हवेली को तोडऩे का काम रहे एक मजदूर की दीवार के साथ नीचे आकर गिरने से मौत हो गई।
चुरू•Jul 29, 2021 / 11:55 am•
Madhusudan Sharma
दीवार गिरने से मजदूर की मौत
रतनगढ़. स्टेशन सड़क मार्ग पर घंटाघर से अशोक स्तम्भ के मध्य मंगलवार रात तापडिय़ों की हवेली को तोडऩे का काम रहे एक मजदूर की दीवार के साथ नीचे आकर गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त हवेली को क्रय करके तोड़कर मार्केट बनाने के इरादे से कुछ भूमि व्यवसायी इसे तुड़वा रहे हैं, जिसका कार्य रात को चल रहा था। हवेली के 30 फुट की ऊं चाई से छत तोड़ रहा मजदूर दीवार सहित नीचे आ गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में साथ काम कर रहे अन्य मजदूर युवक को अस्पताल लेकर आए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। सब इंस्पेक्टर गिरधारीसिंह ने बताया कि वाल्मीकि बस्ती निवासी 30 वर्षीय राहुल वाल्मीकि अपने दो अन्य साथियों के साथ हवेली को तोडऩे का काम कर रहा था। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा सीआई मनोज मूंड ने भी मौके पर आए। घटना का अभी तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ।