script1535 दुकानों पर छापे, 1322 किलो प्रतिबंधित पाॉलीथिन उत्पाद जब्त | 1535 shops raided, 1322 kg banned polythene product seized | Patrika News
कोयंबटूर

1535 दुकानों पर छापे, 1322 किलो प्रतिबंधित पाॉलीथिन उत्पाद जब्त

पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद कई व्यापारी मानने को तैयार नहीं और इनका विक्रय कर रहे हैं। लगातार शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने दो दिन तक करीब 1535 दुकानों पर छापे मारे और 1322 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया।

कोयंबटूरOct 11, 2019 / 01:46 pm

Dilip

Polythine

Polythine

कोयम्बत्तूर. पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद कई व्यापारी मानने को तैयार नहीं और इनका विक्रय कर रहे हैं। लगातार शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने दो दिन तक करीब 1535 दुकानों पर छापे मारे और 1322 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया। साथ ही दुकानदारों से एक लाख अस्सी हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
टीम ने शहर के हर हिस्से में दुकानों पर कार्रवाई की। टीम यह देखकर दंग रह गई कि व्यापारियों में कानून का कोई डर नहीं। हर इलाके मेें धड़ल्ले से पॉलीथिन का कारोबार हो रहा था। टीम ने व्यपारियों को चेतावनी दी है कि दूसरी बार पकड़े गए तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। निगम के सभी जोन में आठ व नौ अक्टूबर को कार्रवाई की गई। उत्तरी क्षेत्र में २०५ दुकानों से १२१ किलो प्लास्टिक जब्त कर १९ हजार ६०० रुपए जुर्माना वसूला गया। दक्षिण क्षेत्र में 28 9 दुकानों पर छापा मारा और 142.5 किलोग्राम प्लास्टिक बरामद किया गया। दुकानदारों से 26 हजार 8 00 रुपए जुर्माना वसूला गया। पूर्व क्षेत्र में 509 दुकानों में 38 4 किलोग्राम प्लास्टिक मिला। यहां 18 हजार 500 रुपए जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार पश्चिम क्षेत्र में 357 दुकानों और मध्य क्षेत्र में 175 दुकानों पर छापे मारे गए।
बिना लाइसेंस की दुकान बंद कराई
शहर के कावंडमपालयम इलाके में गुरुवार को नगर निगम की कार्रवाई में बिना लाइसेंस के चलाई जा रही चिकन शॉप को बंद करा दिया गया। जांच के दौरान पता लगा कि दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन का भी उपयोग कर रहा था। यहां से १५ किलो पॉलीथिन जब्त किया। उल्लेखनीय है कि निगम सीमा में वैध लाइसेंस से ही चिकन शॉप संचालित की जा सकती है। लाइसेंस हर साल नवीनीकृत कराना पड़ता है।

Home / Coimbatore / 1535 दुकानों पर छापे, 1322 किलो प्रतिबंधित पाॉलीथिन उत्पाद जब्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो