scriptसेवा कार्य कर भगवंतों को किया नमन | acharya shin muni bday celebrated | Patrika News
कोयंबटूर

सेवा कार्य कर भगवंतों को किया नमन

वर्धमान स्थानकवासी जैन युवक संघ की ओर से आचार्य डॉ. शिवमुनि के जन्मोत्सव के उपलक्ष में विभिन्न सेवा कार्य किए गए। इस मौके पर पंकज मुनि आदि ठाणा का सानिध्य रहा।

कोयंबटूरSep 11, 2019 / 05:26 pm

Rahul sharma

सेवा कार्य कर भगवंतों को किया नमन

सेवा कार्य कर भगवंतों को किया नमन

कोयम्बत्तूर. वर्धमान स्थानकवासी जैन युवक संघ की ओर से आचार्य डॉ. शिवमुनि के जन्मोत्सव के उपलक्ष में विभिन्न सेवा कार्य किए गए। इस मौके पर पंकज मुनि आदि ठाणा का सानिध्य रहा। डॉ. शिवमुनि के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत आचार्य जयमल के 312 वें, आत्माराम के 137 वें जयंती के उपलक्ष में निकटवर्ती ग्राम बोड़ीपालयम के सरकारी स्कूल में प्रिंटर, स्कैनर व पठन पाठन सामग्री व अन्य खेल सामग्री भेंट की गई। समारोह के मुख्य अतिथि अनिल भुरट थे। अध्यक्षता ज्ञानचंद खारीवाल ने की। विद्यालय के शिक्षक सत्यनारायण को सामग्री सौंपी।
संघ के गौतम धारीवाल ने जैन संतों के जीवन पर प्रकाश डाला। महासचिव नेमीचन्द लोढा ने अतिथियों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष विकास सुराणा ने बताया कि संतों का जन्मोत्सव आगामी दिनों में भी चलेगा। इस दौरान विभिन्न सामाजिक सेवा के कार्य किए जाएंगे। युवक संघ के संयोजक राजेश कुमार गादिया ने अंत में आभार व्यक्त किया।

Home / Coimbatore / सेवा कार्य कर भगवंतों को किया नमन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो