scriptभजन संध्या में झूमे भक्त | bhajan sandhya in coimbatore | Patrika News
कोयंबटूर

भजन संध्या में झूमे भक्त

श्रीनाथजी भक्त मंडल के तत्वावधान में रविवार को रामदेव मंदिर में एक शाम पीर शांतिनाथ के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया।

कोयंबटूरSep 17, 2019 / 02:36 pm

Dilip

भजन संध्या में झूमे भक्त

भजन संध्या में झूमे भक्त

कोयम्बत्तूूर. श्रीनाथजी भक्त मंडल के तत्वावधान में रविवार को रामदेव मंदिर में एक शाम पीर शांतिनाथ के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक राजू भाई नागोणा और साथी कलाकारों ने भजन संध्या में गायकों ने शांतिनाथ मंदिर रतने धाम, बम बम शिव लहरी, सिरे मंदिर धाम भजनों की प्रस्तुति दी गई।
वक्ताओं ने शांतिनाथ की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गौ सेवा व धर्म रक्षा के लिए एकजुट होने का आव्हान किया। देर रात तक भजनों की सरिता में भक्तों ने गोते लगाए।
बाबा रामदेव सेवा संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष जोधसिंह राजपुरोहित, मंदिर प्रबंधक विजय सिंह राजपुरोहित, शांतिनाथ भक्त मंडल केलाख सिंह, नरपत सिंह, मांगू सिंह भायल, गंगा सिंह भायल, विक्रम सिंह, दशरथ सिंह देवड़ा, किशन सिंह, शंभू सिंह, उत्तम सिंह, नाथू सिंह, रतन सिंह, पदम सिंह, मेहर सिंह, डालू सिंह राजपुरोहित, मोहन सिंह, अर्जुन सिंह राजपुरोहित, गणपत आदि का सहयोग रहा।

Home / Coimbatore / भजन संध्या में झूमे भक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो