कुन्नूर में घुसा गौर का झुण्ड,मची अफरातफरी
नीलगिरि के कुन्नूर में गुरुवार को गौर के झुण्ड के अचानक आबादी क्षेत्र में आने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने भाग कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली व बाद में शोर मचा कर उन्हें भगाया।
कुन्नूर में घुसा गौर का झुण्ड,मची अफरातफरी
कोयम्बत्तूर. Nilgiri नीलगिरि के कुन्नूर coonoor में गुरुवार को गौर gaur के झुण्ड के अचानक आबादी क्षेत्र में आने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने भाग कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली व बाद में शोर मचा कर उन्हें भगाया।
सूत्रों ने बताया कि कस्बे के प्रमुख पर्यटन स्थल सिम्स पार्क के पास सुबह करीब एक दर्जन गौर पास की पहाड़ी से उतर कर सड़क पर आ गए। गनीमत रही कि उस समय ज्यादा पर्यटक और भीड़भाड़ नहीं थी। वरना झुण्ड हमला कर सकता था। लोगों ने झुण्ड को देख कर पास के मकान दुकानों में शरण ली और शोर मचाना शुरु किया। कुछ लोगों ने लाठी फटकार के उन्हें भगाने की कोशिश की। दूसरी ओर सड़क के दोनों ओर भी यातायात थम गया। शोर शराबे ओर वाहनों के हॉर्न की आवाज से गौर gaur का झुण्ड भी घबरा गया। थोड़ी देर बाद गौर जंगल की ओर लौट गए। उल्लेखनीय है कि सिम्स पार्क जंगल से सटा हुआ है। यहां गौर के आने का खतरा बना रहता है। पास ही छावनी और सेना के कार्यालय हैं। उल्लेखनीय है कि सात दिन पहले ही
कोटगिरि में चाय बागान Tea garden में काम कर रही महिला बेबी (35) पर गौर ने हमला कर दिया। गौर के सीगों से उसके हाथ व पेट में गहरे जख्म हो गए थे। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया पर वहां पहुंचने से पहले ही उसका दम टूट गया। तीन दिन पहले नीलगिरि में दो स्थानों पर जंगली हाथियों के हमले में एक शख्स की मौत हो गई व दो जख्मी हुए थे। coonoor कुन्नूर में लोगों ने वन विभाग से जंगली जानवरों पर नजर रखने और आबादी में घुसने से रोक की मांग की है।