scriptसांसद भारती की गिरफ्तारी की निन्दा | Condemned the arrest of MP Bharti | Patrika News
कोयंबटूर

सांसद भारती की गिरफ्तारी की निन्दा

डीएमके विधायक कार्तिक ने पार्टीके आयोजन सचिव व राज्यसभा सांसद आरएस भारती की गिरफ्तारी की कड़ी निन्दा की है। विधायक ने बताया कि 15 फरवरी को आरएस भारती की टिप्पणी सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई थी।

कोयंबटूरMay 24, 2020 / 02:27 pm

brajesh tiwari

police arrest culprit

police arrest culprit

कोयम्बत्तूर. (DMK) डीएमके विधायक कार्तिक ( kartik ) ने पार्टी के आयोजन सचिव व राज्यसभा सांसद आरएस भारती की गिरफ्तारी की कड़ी निन्दा की है। विधायक ने बताया कि 15 फरवरी को आरएस भारती की टिप्पणी सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई थी। इस मामले में लगभग 100 दिनों बाद अब गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध के अलावा और कुछ नहीं है।
उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध आंदोलन है। कार्तिक ने कहा कि जब प्रदेश कोरोना से जूझ रहा है। जनता को राहत पहुंचाने की बजाय राज्य सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाईकर रही है। इससे पता लगता है कि राज्य सरकार की प्राथमिकताएं क्या है। एक अलग बयान में, कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची के महासचिव ईश्वरन ने भी भारती की गिरफ्तारी की निंदा की है। उनका कहना है कि 100 दिन पहले की गई टिप्पणी पर अब गिरफ्तारी से राज्य सरकार की नीयत का पता लगता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो