scriptसर्वे टीम को धमकाने के आरोप में डीएमके पदाधिकारी गिरफ्तार | DMK worker arrested for threatening survey team | Patrika News
कोयंबटूर

सर्वे टीम को धमकाने के आरोप में डीएमके पदाधिकारी गिरफ्तार

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए एक ओर चिकित्सा व अन्य विभागों के कर्मचारी घर-घर जा कर लोगों को सर्वेकर रहे हैं। दूसरी ओर कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो काम में सहयोग की बजाय लोगों को धमका रहे हैं।

कोयंबटूरApr 06, 2020 / 01:40 pm

brajesh tiwari

सर्वे टीम को धमकाने के आरोप में डीएमके पदाधिकारी गिरफ्तार

सर्वे टीम को धमकाने के आरोप में डीएमके पदाधिकारी गिरफ्तार

कोयम्बत्तूर. कोरोना को फैलने से रोकने के लिए एक ओर चिकित्सा व अन्य विभागों के कर्मचारी घर-घर जा कर लोगों को सर्वेकर रहे हैं। दूसरी ओर कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो काम में सहयोग की बजाय लोगों को धमका रहे हैं। पुुलिस ने ऐसे ही एक मामले में डीएमके पदाधिकारी इस्माइल को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि निगम कर्मचारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कर्मचारी शहर के विभिन्न हिस्सों में सर्वे काम में जुटे हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को एक टीम करुम्बुकदाई इलाके में पहुंचे। यहां जब लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही थी तो डीएमके का स्थानीय पदाधिकारी इस्माइल पहुंचा व टीम से कहा कि वे यहां कोई सर्वे नहीं करें। किसी को कोई बीमारी नहीं है। आंगनवाड़ी कर्मचारी जयन्ती ने उसे समझाने की कोशिशकी तो वह नाराज हो गया। उसने कहा कि तत्काल इलाके से चले जाएं, वरना मारपीट भी हो सकती है। टीम को लोग भी एकबारगी घबरा गए। इस्माइल पर कोई असर नहीं होता देख वे इलाके से निकल लिए। बाद में जयन्ती पोदनूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की ओर इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सरकारी कर्मचारी को काम करने से रोकना, महिलाओं को परेशान करना और बीमारी फैलाने में मदद करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Home / Coimbatore / सर्वे टीम को धमकाने के आरोप में डीएमके पदाधिकारी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो