scriptजंगली हाथी विनायक का रेडियो कॉलर गायब | elephant vinayak raidio caller missing | Patrika News
कोयंबटूर

जंगली हाथी विनायक का रेडियो कॉलर गायब

जंगली हाथी विनायक एक बार फिर से वन विभाग के लिए परेशानी बन गया है। दिसम्बर में जब उसे बेहोश कर पकड़ा गया था तब उस पर निगरानी के लिए रेडियो कॉलर लगाया था। एक माह से उसका रेडियो कॉलर गायब है। ऐसे में वह जंगल के किस इलाके में है अधिकारी पता नहीं लगा पा रहे हैं।

कोयंबटूरMay 01, 2019 / 12:01 pm

कुमार जीवेन्द्र झा

People horror with elephants

People horror with elephants

कोयम्बत्तूर. जंगली हाथी विनायक एक बार फिर से वन विभाग के लिए परेशानी बन गया है। दिसम्बर में जब उसे बेहोश कर पकड़ा गया था तब उस पर निगरानी के लिए रेडियो कॉलर लगाया था। एक माह से उसका रेडियो कॉलर गायब है। ऐसे में वह जंगल के किस इलाके में है अधिकारी पता नहीं लगा पा रहे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि अंतिम बार कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा के जंगलों में उसकी मौजूदगी दर्ज की गई थी। बाद में रेडियो कॉलर के जरिए सम्बन्ध टूट गया। इसके बाद पता लगा कि वह पहले की तरह आबादी की ओर बढ़ रहा है। यह जानकारी मिलने पर विभाग की चिन्ता बढ़ गईहै। उल्लेखनीय है कि पिछले साल १८ दिसम्बर को तड़ागम इलाके से विनायक को वन विभाग की टीम ने पकड़ा था। इसे पकडऩे के लिए विभाग के प्रशिक्षित हाथियों की मदद ली गई। मजबूत रस्सों से बांध कर इसे हाथों हाथ मुदुमलाई टाइगर रिजर्व इलाके में रवाना कर दिया गया था। तब इसके रेडिया कॉलर लगाया गया था। विनायक ने तड़ागम इलाके में आतंक मचा रखा था।यह खेतों व आबादी के आसपास रहता था। इसके डर की वजह से किसान खेतों में नहीं जा पाते। आए दिन खेतों में फसल को रौंद देता। आखिर लोगों ने जिला कलक्टर से गुहार लगाई तब जाकर इसे पकड़ा गया।

Home / Coimbatore / जंगली हाथी विनायक का रेडियो कॉलर गायब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो