scriptराजपुरोहित सेवा संघ की कार्यकारिणी | Executive of Rajpurohit Seva Sangh | Patrika News
कोयंबटूर

राजपुरोहित सेवा संघ की कार्यकारिणी

राजपुरोहित सेवा संघ, अर्नाकुलम की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कोयंबटूरNov 17, 2019 / 06:08 pm

Dilip

राजपुरोहित सेवा संघ की कार्यकारिणी

राजपुरोहित सेवा संघ की कार्यकारिणी

एर्नाकुलम. राजपुरोहित सेवा संघ, अर्नाकुलम की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उम्मेद सिंह खरोकडा, सचिव, अशोक सिंह मोदरान, कोषाध्यक्ष, के .सुरेश कुमार ऊन एवं सलाहकार, लाल सिंह रेवतड़ा को नियुक्त किया गया। राजपुरोहित सेवा संघ के नवनियुक्त कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
सबरीमला की परम्पराओं का पालन जरूरी – वानती
कोयम्बत्तूर.भाजपा की प्रदेश महासचिव वानती श्रीनिवासन ने कहा है कि महिलाओं को सबरीमला मंदिर की परम्पराओं का पालन करना चाहिए।
श्रीनिवासन शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। सबरीमला मंदिर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के सम्बन्ध में पूछे गए एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि मंंदिर की पवित्रता सर्वोपरि है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री पलनीस्वामी के रजनीकांत को राजनीतिक नेता नहीं मानने के वक्तव्य का समर्थन किया और कहा कि यह रजनीकांत को तय करना है कि वे भाजपा में शामिल होते है या नहीं।उन्होंने माना कि करूणानिधि व जयललिता के निधन से प्रदेश में राजनीतिक शून्य की स्थिति तो है। आईआईटीएम छात्रा फातिमा लतीफ की खुदकशी करने पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को छात्रों को मानसिक रूप से भी तैयार करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो