scriptगबन के आरोप में महिला कांस्टेबल गिरफ्तार | Female constable arrested for embezzlement | Patrika News
कोयंबटूर

गबन के आरोप में महिला कांस्टेबल गिरफ्तार

चोरों से बरामद 50 सवरन सोने के गहने मालिकों को नहीं लौटाए, पुलिस विभाग को अपनी ही एक महिला कांस्टेबल को गबन के आरोप में गिरफ्तार करना पड़ा। उस पर ५० सवरन सोने के गहने हड़पने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि सिंगनल्लूर पुलिस थाने की कांस्टेबल स्वप्नशुजा (40) को चोरी से सम्बन्धित अदालती मामलों को देखने का काम सौंप रखा था।

कोयंबटूरJun 04, 2020 / 01:03 pm

brajesh tiwari

गबन के आरोप में महिला कांस्टेबल गिरफ्तार

गबन के आरोप में महिला कांस्टेबल गिरफ्तार

कोयम्बत्तूर. पुलिस विभाग को अपनी ही एक महिला कांस्टेबल को गबन के आरोप में गिरफ्तार करना पड़ा। उस पर ५० सवरन सोने के गहने हड़पने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि सिंगनल्लूर पुलिस थाने की कांस्टेबल स्वप्नशुजा (40) को चोरी से सम्बन्धित अदालती मामलों को देखने का काम सौंप रखा था। उसे चोरी के आरोपियों से बरामद माल को अदालत के निर्देशपर उनके मालिकों को सौंपना का काम भी दे रखा था। पिछले दिनों पुलिस अधिकारियों को शिकायतें मिली की वह चोरों से बरामद सोने के गहने उनके मालिकों को नहीं लौटा रही है। उससे पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई और लम्बी अवकाश पर चली गई। पुलिस से बचने के लिए वह गायब हो गई। इससे मामला और गहरा गया। जांच में पता लगा कि उसने चोरी के करीब ११ मामलों में सोने के गहने नहीं लौटाए हैं। मंगलवार रात को पुलिस ने उसे ढंूढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को अदालत के आदेश पर कांस्टेबल को कोयम्बत्तूर केन्द्रीय कारागार में भेज दिया।

Home / Coimbatore / गबन के आरोप में महिला कांस्टेबल गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो