scriptमंदिरों को खोला जाए, हिंदू मुन्नानी ने किया प्रदर्शन | Hindu Munnani performed in temples | Patrika News
कोयंबटूर

मंदिरों को खोला जाए, हिंदू मुन्नानी ने किया प्रदर्शन

प्रदेश के मंदिरों को खोलने की मांग को लेकर मंगलवार को अंचल में हिंदू मुन्नानी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कोरोना संकट के कारण मंदिरों के पट दो माह से बंद है।

कोयंबटूरMay 27, 2020 / 02:32 pm

brajesh tiwari

Largest Hindu Temples Biggest Temples Of World

Largest Hindu Temples Biggest Temples Of World

कोयम्बत्तूर. प्रदेश के मंदिरों को खोलने की मांग को लेकर मंगलवार को अंचल में हिंदू मुन्नानी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कोरोना संकट के कारण मंदिरों के पट दो माह से बंद है। पिछले दिनों हिंदू मुन्नानी के अध्यक्ष सुब्रमण्यन ने राज्य सरकार से विशेष रुप से ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों को खोलने की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंदिर नहीं खोले गए तो संगठन के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में देवालयों के सामने प्रदर्शन करेंगे। सरकार ने मांग पर ध्यान नहीं दिया। विरोध स्वरूप कोयम्बत्तूर में कोनिअम्मन कोइल ,मरियम्मन मंदिर, मुरुगन मंदिर , लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों के सामने कार्यकर्ताओं ने कर्पूर प्रज्जवलित कर थुपुकरणम की मुद्रा में प्रदर्शन किया। इस बीच मुन्नानी अध्यक्ष सुब्रमण्यन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरुपुर में ईश्वरन मंदिर सहित शहर के लगभग 150 मंदिरों के सामने प्रदर्शन किया। मुन्नानी अध्यक्ष ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि मंदिर तो बंद है और शराब की दुकानें खोल दी गई है। उन्होंने कहा कि लोग लम्बे लॉकडाउन की वजह से मानसिक रूप से परेशान हैं। मंदिरों में पूजा -अर्चना -दर्शन से लोगों को मानसिक शांति मिलेगी। कोरोना के बारे में लोग जागरूक हो चुके हैं। वे दर्शन -पूजा करते समय सुरक्षित दूरी सहित सुरक्षा के सभी साधनों का उपयोग करेंगे।

Home / Coimbatore / मंदिरों को खोला जाए, हिंदू मुन्नानी ने किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो