scriptभारी बरसात से जन जीवन अस्त-व्यस्त | Mass life disrupted due to heavy rain | Patrika News
कोयंबटूर

भारी बरसात से जन जीवन अस्त-व्यस्त

एनएमआर तीन दिन के लिए रद्द , रेल यातायात पर असर – उत्तर पूर्वी मानसून की भारी बरसात से नीलगिरि सहित कोयम्बत्तूर जिले के कई इलाकों में सोमवार को जन-जीवन पर असर पड़ा। कोयम्बत्तूर में जिला कलक्टर के आदेश पर स्कूलों में अवकाश रहा।

कोयंबटूरOct 22, 2019 / 12:48 pm

Dilip

भारी बरसात से जन जीवन अस्त-व्यस्त

भारी बरसात से जन जीवन अस्त-व्यस्त

कोयम्बत्तूर. उत्तर पूर्वी मानसून की भारी बरसात से नीलगिरि सहित कोयम्बत्तूर जिले के कई इलाकों में सोमवार को जन-जीवन पर असर पड़ा। कोयम्बत्तूर में जिला कलक्टर के आदेश पर स्कूलों में अवकाश रहा। वहीं निचले इलाकों में रोजाना की बरसात से पानी भरने के कारण लोग मुश्किल में हैं।
नीलगिरि में करीब १० स्थानों पर भू स्खलन के कारण रास्ते बंद हो गए। माउंटेन ट्रेक पर पेड़ और मलबे की वजह से तीन दिन के लिए रेल सेवाओं को रद्द कर दिया गया है। कोयम्बत्तूर में सोमवार सुबह ही बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की बारिश से शहर तरबतर हो गया।
बरसात के तेवर देखदैनिक मजदूरी पर जाने वाले लोग परेशान हो उठे। मेट्टूपालयम रोड सहित शहर की कई सड़कों पर पहले ही रात को हुई बारिश का पानी भरा था। सुबह की जोरदार बरसात ने वाहन चालकों को सतर्क कर दिया।चिंतामणि के सामने बीच सड़क पर बना सीवर हॉल के उफनने से वह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से बचने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों ने फिलहाल यहां लोहे का बड़ा बोर्ड रख दिया है। उधर नीलगिरि में हालात खराब हैं। कुन्नूर , वेलिंगटन इलाके में १० स्थानों पर भू स्खलन से घंटों तक यातायात जाम रहा। नीलगिरि माउंटेन रेल ने ट्रेन नं.56 136 व 56 13७ को २२ से २४ अक्टूबर तक रद्द करना पड़ा है।
एर्नाकुमल मंडल में बारिश से हुए जलभराव के चलते कई रेलगाडिय़ों को रद्द किया गया है। पाल्लकाड़ रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या १२०८१/ ८२ तिरुवंनतपुरम -कन्नूर जनशताब्दी एक्सप्रेस मंगलवार को भी रद्द कर दी गई है। १२६७७ बंगलुरू -एर्नाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द रहेगी।

Home / Coimbatore / भारी बरसात से जन जीवन अस्त-व्यस्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो