scriptमोदी सरकार ने सिर्फ अमीरों के लिए किया काम : राजा | modi government works for only richers | Patrika News
कोयंबटूर

मोदी सरकार ने सिर्फ अमीरों के लिए किया काम : राजा

भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी.राजा ने कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को भाजपा और उसके सहयोगी दलों को नकारना चाहिए।

कोयंबटूरApr 15, 2019 / 02:05 pm

कुमार जीवेन्द्र झा

cpi raja

मोदी सरकार ने सिर्फ अमीरों के लिए किया काम : राजा

कोयम्बत्तूर. भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी.राजा ने कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को भाजपा और उसके सहयोगी दलों को नकारना चाहिए।
यहां माकपा उम्मीदवार पी आर नटराजन के पक्ष में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए राजा ने कहा कि लोगों के मन यह सवाल है कि देश में लोकतंत्र कायम रहेगा या नहीं। यह सवाल भाजपा ने पैदा किया है। इसलिए आसन्न चुनाव में जनता को भाजपा और उसके सहयोगी दल एआईएडीएमके को नकार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों में यह डर संघ परिवार के कारण है जो भाजपा के पीछे खड़ी है। संघ लोकतंत्र के खिलाफ है। राजा ने कहा कि संघ धर्म आधारित राजनीति करती है इसी कारण वह क्षेत्र के आधार पर लोगों को टकराव के लिए उकसाती है। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है लेकिन भाजपा आम्बेडकर के बनाए संविधान को बदलना चाहती है। राजा ने कहा कि मोदी के पिछले पांच साल के शासनकाल के दौरान सिर्फ अमीरों को ही फायदा पहुंचा। राजा ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में नेहरु की पंचवर्षीय योजना का बड़ा योगदान था लेकिन मौजूदा सरकार नीति आयोग के नाम पर सबकुछ निजी कंपिनयों को सौंपने की कोशिश कर रही है। राजा ने रफाल सौदे को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। रफाल सौदे में मोदी ने सरकारी कंपनी की अनदेखी कर एक उद्योगपति को ठेका दे दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण छोटे और लघु उद्योग संकट के दौर से गुजर रहे हैं। अर्थव्यवस्था संकट में है और रोजगार उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ अमीरों की भलाई के लिए काम किया। राजा ने कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए धर्मनिरपेक्ष ्रप्रगतिशील गठबंधन का सत्ता में आना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से केंद्र से भाजपा और राज्य से एआईएडीएमके सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।
ईवीएम की विश्वसनीयता सुनिश्चित करे आयोग
बाद मेें पत्रकारों से बातचीत में राजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में तकनीकी खराबी को देखते हुए चुनाव आयोग को इसकी विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं और इसे दूर किया जाना चाहिए। सेलम-चेन्नई आठ लेन सड़क पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और नीट को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान के बारे में पूछे जाने पर राजा ने कहा कि भाजपा का अपना एजेंडा और वह राज्यों के अधिकारों को खत्म करना चाहती है।
रविवार को सेलम में दिए गडकरी के बयान पर राजा ने कहा कि वे विरोधाभासी टिप्पणियां करते रहते हैं। गडकरी के बयान से साफ है कि भाजपा अपने एजेंडे पर काम कर रही है और उसे राज्य के एजेंडे से कोई लेना-देना नहीं है। गडकरी ने किसानों से चर्चा करने की बात कही जबकि वे लगाताार इस मसले पर मुख्यमंत्री के साथ संपर्क में हैं। राजा ने कहा कि सवालिया लहजे में पूछा कि भाजपा की सहयोगी पीएमके अब इस मसले पर क्यों चुप है। पीएमके ने इस परियोजना को अदालत में चुनौती दी थी। राजा ने कहा कि नीट के मसले पर भी गोयल ने एआईएडीएमके को मनाने की बात कही है।
एक अन्य सवाल के जवाब में मोदी ने कहा कि देश की जनता का रुझान मोदी और भाजपा के खिलाफ है और चुनाव में जनता भाजपा को खारिज कर देगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के सत्ता से बाहर होने पर धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनेगी।

Home / Coimbatore / मोदी सरकार ने सिर्फ अमीरों के लिए किया काम : राजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो