scriptमानसून 1 जून को प्रवेश करेगा | Monsoon will enter on June 1 | Patrika News
कोयंबटूर

मानसून 1 जून को प्रवेश करेगा

शहर की सड़कें सूनीपिछले दो माह से चल रहे लॉकडाउन के कारण शहर मेंं सामान्य गतिविधियां पहले ही मंद थीं। तीसरे लॉकडाउन में कुछ छूट मिलने से राहत जरूर नजर आई।

कोयंबटूरMay 28, 2020 / 12:48 pm

Dilip

मानसून  1 जून को प्रवेश करेगा

मानसून 1 जून को प्रवेश करेगा

कोयम्बत्तूर. सामान्यतया मानसून एक जून को केरल से देश में प्रवेश करता है इसके एक सप्ताह बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस बार मानसून सही समय पर दस्तक देता है तो जून के दूसरे सप्ताह से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।
प्री-मानसून संभव
मानसून प्रवेश में अब एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है। माना जा रहा है शहर में आने वाले कुछ दिनो में प्री मानसून बारिश शुरू हो सकती है। बारिश होने पर तापमान में गिरावट आएगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
शहर की सड़कें सूनी
पिछले दो माह से चल रहे लॉकडाउन के कारण शहर मेंं सामान्य गतिविधियां पहले ही मंद थीं। तीसरे लॉकडाउन में कुछ छूट मिलने से राहत जरूर नजर आई। अभी भी स्ट्रीट फूड के ठेले नहीं खुले हैं, हालाकि पार्सल की शर्तों पर कुछ दुकानें खुली हैं लेकिन माना जा रहा है एक मई के बाद लॉकडाउन खत्म होने पर या इसमें कुछ और रियायतें मिलने पर रौनक बढ़ेगी व व्यावसायिक गतिविधियां भी बढऩे की उम्मीद है।

Home / Coimbatore / मानसून 1 जून को प्रवेश करेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो