scriptमूर्तिपूजक संघ ने दिया राशन | Pagan Association gave ration | Patrika News
कोयंबटूर

मूर्तिपूजक संघ ने दिया राशन

श्री राजस्थान जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ जैन सेवा मंडल द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री पहुंचाने का सिलसिला जारी रहा।

कोयंबटूरApr 10, 2020 / 01:43 pm

Dilip

मूर्तिपूजक संघ ने दिया राशन

मूर्तिपूजक संघ ने दिया राशन

कोयम्बत्तूर .श्री राजस्थान जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ जैन सेवा मंडल द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री पहुंचाने का सिलसिला जारी रहा। संस्था अब तक 5000 लोगों तक भोजन पहुंचा रही है। अब तक 1000 से अधिक परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई है। सरकार के मानदंडों के अनुसार पूर्ण सावधानी के साथ काम करने और सुरक्षा उपायों का पालन किट पैकिंग आदि का ख्याल रखने के निर्देश कार्यकर्ताओं को रोज दिए जाते हैं। थूडियालूर स्थित वेलाकिनार हाई स्कूल परिसर में क्षेत्र के जरुरतमंद २०० परिवारों को भोजन सामग्री दी।
भोजन उपलब्ध कराया
जरुरतमंद लोगों की सूचना के आधार पर भी उन तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। आदर्श यूपी समाज के अध्यक्ष मानेश्वर सिंह ने बताया कि गणपति क्षेत्र में कुछ लोगों को खाना नहीं मिल रहा। इस पर सिंह ने वहां जाकर उनको भोजन उपलब्ध कराया। सिंह ने बताया कि क्षेत्र में करीब सौ लोग हैं उन्हें आश्वस्त किया गया है कि उन्हें आगे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो