scriptप्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता | Painting competition - plastic free campaign | Patrika News
कोयंबटूर

प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

सेलम तेरापंथ महिला मंडल की ओर से प्लास्टिक जागरुकता अभियान – तेरापंथ महिला मंडल सेलम के तत्वावधान में प्लास्टिक फ्री वीक के तहत विद्या मंदिर स्कूल (आनंदाश्रम) में वीजन २०५० प्लास्टिक फ्री इंडिया और प्लास्टिक बंद क्यों हो विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कोयंबटूरOct 11, 2019 / 02:35 pm

Dilip

प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

सेलम. तेरापंथ महिला मंडल सेलम के तत्वावधान में प्लास्टिक फ्री वीक के तहत विद्या मंदिर स्कूल (आनंदाश्रम) में वीजन 2050 प्लास्टिक फ्री इंडिया और प्लास्टिक बंद क्यों हो विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगों से चित्र उकेर कर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताए। लघु नाटिका के जरिए प्लास्टिक मुक्त होने का संदेश दिया गया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी ने मंडल के कार्यों की सराहना की व महाअभियान को सार्थक बनाने का आश्वासन दिया। बच्चों को प्लास्टिक कम से कम उपयोग करने का प्रयास करने की शपथ ली। मंडल की ओर से कपड़े की थैलियां भेंट की गई। निर्णायक अरूण सेठिया एवं मंजुला डूंगरवाल रहे।
महिला के गले से चेन झपटी
कोयम्बत्तूर. शहर के सुंगम इलाके के सूलईक्कल मारिअम्मन कोविल के पास मारिअम्माल (37) पैदल जा रही थी। उस वक्त दो अज्ञात व्यक्ति बाईक पर आए और उसके गले में पहनी 2 सवरिन सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। मारिअम्माल मदद के लिए चिल्लाई लेकिन राहगीरों के एकत्र होने से पहले ही दोनों व्यक्ति वहां से भाग निकले। रामनाथपुरम थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Coimbatore / प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो