scriptट्रैक रख- रखाव के कारण रेलगाडिय़ों के समय में आंशिक परिवर्तन | Partial change in trains timing due to track maintenance | Patrika News
कोयंबटूर

ट्रैक रख- रखाव के कारण रेलगाडिय़ों के समय में आंशिक परिवर्तन

शोरनूर यार्ड में ट्रैक के रखरखाव कार्य के चलते मंडल से गुजरने वाली विभिन्न रेलगाडिय़ों के समय में आंशिक फेरबदल किया गया है।

कोयंबटूरNov 17, 2019 / 01:53 pm

Dilip

 Indian Railways

Indian Railways

पाल्लकाड़. शोरनूर यार्ड में ट्रैक के रखरखाव कार्य के चलते मंडल से गुजरने वाली विभिन्न रेलगाडिय़ों के समय में आंशिक फेरबदल किया गया है।
पाल्लकाड़ रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 13608 कन्नूर – एल्पुजा एक्सीक्यूटिव एक्सप्रेस कन्नूर से दो घंटे देरी से सात बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या16305 एर्नाकुलम – कन्नूर एक्सप्रेस 20 नवम्बर को 6.45 बजे के स्थान पर एक घंटा 30 मिनट देरी से 8.15 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या22610 कोयम्बत्तूर – मंगलुरू फास्ट पैसेंजर 23 नवम्बर को 6.40 के स्थान पर दो घंटे देरी से 8.40 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 56323 कोयम्बत्तूर – मंगलुरू सेंट्रल कोयम्बत्तूर से २३ नवम्बर को7.30 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटा देरी से नौ बजे रवाना होगी।
आंशिक फेरबदल
गाड़ी संख्या 16606 नागरकोईल – मंगलुरू सेंट्रल एर्नाड एक्सप्रेस 20 नवम्बर को एक घंटे विलंब से चलेगी। गाड़ी संख्या 13352 अल्पुजा – धनबाद एक्सप्रेस ५० मिनट देरी से चलेगी।
गाडिय़ां रद्द
गाड़ी संख्या56664 /56663 कोजिकोड -त्रिशुर पैसेंजर शोरनूर व त्रिशुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। कोयम्बत्तूर – पोलाची के बीच पैसेंजर २३ नवम्बर को पोलाची से पलानी के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 56604 शोरनूर – कोयम्बत्तूर पैसेंजर 23 नवम्बर को पूर्ण रूप से रद्द रहेगी।
तिरुंवनंतपुरम मंडल के मुलंगनाथनाथुवु – पुनकुन्नम के बीच ट्रैक के रखरखाव के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 56605/56605 कोयम्बत्तूर -त्रिशुर पैसेंजर 17, 18,21,22,23 व 24 नवम्बर को शोरनूर -त्रिशुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार56363 नीलांबुर -कोट्टायाम पैसेंजर की सेवा 17 व 24 नवम्बर को शोरनुर -एर्नाकुलम के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या16791 /16792 तिरुनलवेली – पाल्लकाड़ जंक्शन पलारुवी एक्सप्रेस की सेवा एर्नाकुलम व पाल्लकाड़ के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या16306 कन्नूर -एर्नाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस 17,18, 21,22, 23 और 24 नवम्बर को शोरनूर तक ही चलेगी।

चट्टानों ने फिर रोकी एनएमआर की राह
कोयम्बत्तूर. नीलगिरि जिले में भारी बरसात से हुए भूस्खलन के कारण शनिवार को नीलगिरी माउंटेन रेल को रद्द कर दिया गया। भूस्खलन की वजह से पिछले दो माह में पांच बार ट्रेन को रद्द करना पड़ा था। पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र एनएमआर के टूरिस्ट सीजन के दौरान रद्द होने से ऊटी के पर्यटन उद्यमी निराश हैं। शुक्रवार रात भारी बारिश के कारण एर्डली और हिलग्रोव रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेक पर काफी मलबा गिर गया। रेलकर्मी मलबे को हटाने में जुटे हैं और जल्द ही ट्रेक को साफ कर दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि २०० सीटों वाली हेरिटेज ट्रेन मेट्टूपालयम से ऊटी के बीच संचालित होती है। देशी -विदेशी सैलानी , नवविवाहित जोड़े इसके लिए अग्रिम बुकिंग कराते हैं। ट्रेन रद्द होने से सैलानी मायूस है।

Home / Coimbatore / ट्रैक रख- रखाव के कारण रेलगाडिय़ों के समय में आंशिक परिवर्तन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो