scriptप्लास्टिक मुक्त अभियान : चित्र व सुलेख से दिया संदेश | Plastic-free campaign: message from painting | Patrika News
कोयंबटूर

प्लास्टिक मुक्त अभियान : चित्र व सुलेख से दिया संदेश

तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से नौ तक की छात्राओं ने भाग लिया।

कोयंबटूरOct 22, 2019 / 01:43 pm

Dilip

प्लास्टिक मुक्त अभियान : चित्र व सुलेख से दिया संदेश

प्लास्टिक मुक्त अभियान : चित्र व सुलेख से दिया संदेश

सेलम. तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से नौ तक की छात्राओं ने भाग लिया। इसमें सुलेख, ड्रॉइंग व प्लास्टिक मुक्त अभियान में आपकी भूमिका व वेस्ट का उपयोग आदि विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार के साथ कपड़े की थैलियां वितरित की गईं।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण खुशबू भंडारी ने दिया। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष सरिता दुगड़, उपाध्यक्ष नीलम सेठिया, अर्चना गांधी विशिष्ट अतिथि रहे। निर्णायक कविता गोधा, विमल और अरिवलगम रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहा जैन ने किया। नीतू सेठिया ने संयोजन किया। अंत में दीक्षा बोहरा ने आभार जताया।
दीपावली स्नेह मिलन 28 को
तिरुपुर. अग्रवाल समाज द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह 28 अक्टूबर को शाम छ: बजे कॉलेज रोड़ स्थित तिरुपुर सेवा समिति में आयोजित किया जाएगा। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुभाष गोयल एवं उपाध्यक्ष दिनेश मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में 80 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
दीपावली स्नेह मिलन24 को
तिरुपुर. तिरु पुर सेवा समिति का दीपावली स्नेह मिलन समारोह २४ अक्टूबर को कॉलेज रोड़ स्थित तिरुपुर सेवा समिति में शाम छह बजे होगा। कार्यक्रम में 80 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

Home / Coimbatore / प्लास्टिक मुक्त अभियान : चित्र व सुलेख से दिया संदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो