scriptईरोड़ से पिछले सप्ताह ही पोदनूर हुआ था तबादला, दोनों स्टेशन किए सील | Podanur was transferred from Iroad only last week, both stations seale | Patrika News
कोयंबटूर

ईरोड़ से पिछले सप्ताह ही पोदनूर हुआ था तबादला, दोनों स्टेशन किए सील

चिकित्सक ने की थी दो थाई सैलानियों की जांच. रेलवे के एक डॉक्टर को कोरोना के लक्षण नजर आने पर शुक्रवार को यहां के ईएसआई अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। महिला चिकित्सक पहले ईरोड़ में पदस्थ थी। पिछले सप्ताह उसका पोदनूर स्थानांतरण हुआ है।

कोयंबटूरMar 28, 2020 / 01:34 pm

Rahul sharma

ईरोड़ से पिछले सप्ताह ही पोदनूर हुआ था तबादला, दोनों स्टेशन किए सील

ईरोड़ से पिछले सप्ताह ही पोदनूर हुआ था तबादला, दोनों स्टेशन किए सील

कोयम्बत्तूर. रेलवे के एक डॉक्टर को कोरोना के लक्षण नजर आने पर शुक्रवार को यहां के ईएसआई अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। महिला चिकित्सक पहले ईरोड़ में पदस्थ थी। पिछले सप्ताह उसका पोदनूर स्थानांतरण हुआ है। सूत्रों ने बताया कि ईरोड़ में रहते हुए उसने थाईलैण्ड के दो सैलानियों की जांच की थी। सैलानियों में कोरोना के लक्षण मिले थे। इनमें से एक थाईपर्यटक की बाद में कोयम्बत्तूर अस्पताल में मौत हो गई थी। हालांकि चिकित्सकों ने दावा किया कि मौत का कारण किडनी फेल होना था। उसकी कोरोना रिपोर्टनेगेटिव आई थी। तब भी उसके मौत के कारण पर सवाल खड़े हुए थे। अब जांच करने वाली महिला चिकित्सक में ही कोरोना के लक्षण सामने आए हैं। उसका ईएसआई अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। रक्त व थूक के नमूने लिए गए हैं। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दूसरी ओर चिकित्सक के कोरोना के लक्षण पर ही रेलवे प्रशासन सतर्कहो गया है। ईरोड व पोदनूर रेलवे स्टेशनों को सील कर दिया गया है। हांलाकि स्टेशनों पर इन दिनों गतिविधियां शून्य है पर अब कर्मचारी और ज्यादा ऐहतियात बरत रहे हैं। उल्लेखनीय है कि थाईलैंड के पर्यटक डेन(४०) को १५ मार्चको कोरोना के लक्षण नजर आने पर कोयम्बत्तूर में भर्तीकराया गया था। वह थाईलैण्ड से आए सात पर्यटकों के दल में शामिल था। सैलनियों का दल राज्य के विभिन्न धर्म स्थलों के भ्रमण पर थे। ईरोड़ में डेन खांसी -जुकाम से पीडि़त हो गया था। वहां इसे चिकित्सक को दिखाया गया था। ईरोड से ये कोयम्बत्तूर होते हुए चेन्नई जा रहे थे। कोयम्बत्तूर हवाई अड्डे पर जांच के दौरान उसे कोरोना संदिग्धमानते हुए अस्पताल में भर्तीकराया गया। जांच के लिए रक्त व थूक के नमूने चेन्नई भिजवाए गए थे। सोमवार रात को ही उसकी रिपोर्ट मिली थी। जो नेगेटिव आई थी। इसी बीच मंगलवार सुबह आइसोलेटेड वार्ड में उसका दम टूट गया।

Home / Coimbatore / ईरोड़ से पिछले सप्ताह ही पोदनूर हुआ था तबादला, दोनों स्टेशन किए सील

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो